विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से पटना के बीच चलेगी Vande Bharat, गोपालगंज-मशरख होकर नए रूट की मांग

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:05 PM (IST)

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात कर राज्य में कई नई रेल सुविधाओं ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस

HighLights

  1. पटना-थावे इंटरसिटी के परिचालन समय में बदलाव का आग्रह।

  2. गोरखपुर से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग।

  3. सिधवलिया स्टेशन पर ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की अपील।

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को दिल्ली में रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात कर बिहार से जुड़ी कई रेल सुविधाओं को लेकर मांग रखी। उन्होंने पटना-थावे इंटरसिटी के परिचालन समय में बदलाव के साथ यात्रा अवधि कम करने का आग्रह किया।

सुबह पांच बजे पटना से खुले इंटरसिटी

शिक्षा मंत्री ने मांग की कि पटना-थावे इंटरसिटी पटना जंक्शन से सुबह पांच बजे और थावे जंक्शन से शाम सात बजे रवाना हो।

वर्तमान में ट्रेन पटना से दोपहर 12.10 बजे खुलती है और शाम सात बजे थावे पहुंचती है। वापसी में यह रात 8.05 बजे थावे से चलकर तड़के 3.20 बजे पटना पहुंचती है।

गोरखपुर से पटना के लिए वंदे भारत की मांग

मिथिलेश तिवारी ने गोरखपुर-गोपालगंज-मशरख होते हुए पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रेल राज्यमंत्री के सामने रखी। इससे इस रेल मार्ग से जुड़े यात्रियों को तेज गति की ट्रेन सेवा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

स्टेशनों के विकास और ठहराव पर भी जोर

उन्होंने ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का सिधवलिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही अमृत भारत योजना के तहत बैकुंठपुर और सिधवलिया रेलवे स्टेशनों के विकास की मांग भी रखी।

दिघवा दुबौली में ROB-RUB का काम तेज करने की मांग

शिक्षा मंत्री ने दिघवा दुबौली में आरओबी और आरयूबी निर्माण के कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया।

यह भी पढ़ें- ट्रेनें बढ़ीं, सुरक्षा बल वहीं का वहीं: बिहार में अब हर ट्रेन में होगा रेल पुलिस का एस्कॉर्ट, 5392 नए पदों का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक रोका, रेलवे के कर्मचारियों ने बताई ये बड़ी वजह