विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरीब बिहार...अमीर मंत्री! संजय सिंह की 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी का लग्जरी कार्ड वायरल, गोल्डन बॉक्स की चर्चा

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:17 PM (IST)

बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह की 25वीं शादी की सालगिरह का लग्जरी निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रीम-गोल्डन बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति और ड्राई फ्रूट्स के साथ भेजे गए इस कार्ड पर बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई है।

क्रीम-गोल्डन बॉक्स में भेजा गया खास निमंत्रण

क्रीम-गोल्डन बॉक्स में भेजा गया खास निमंत्रण

HighLights

  1. मंत्री संजय कुमार सिंह की 25वीं शादी की सालगिरह का कार्ड वायरल।

  2. लग्जरी क्रीम-गोल्डन बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति, ड्राई फ्रूट्स।

  3. बिहार की आर्थिक स्थिति पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह की 25वीं शादी की सालगिरह का निमंत्रण कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्ड का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी भव्यता और खास अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

एक तरफ बिहार जैसे आर्थिक चुनौतियों वाले राज्य में आम परिवार अपनी बेटी की शादी के खर्च जुटाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री जी की शादी की सालगिरह के निमंत्रण कार्ड की शाही सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है।

क्रीम-गोल्डन बॉक्स में भेजा गया खास निमंत्रण

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, मंत्री संजय कुमार सिंह की 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी का कार्ड साधारण निमंत्रण पत्र की तरह नहीं, बल्कि एक लग्जरी गिफ्ट बॉक्स के रूप में तैयार किया गया है। इसका क्रीम और गोल्डन रंग का आकर्षक डिजाइन इसकी भव्यता को दिखाता है।

कार्ड के साथ गणेश जी की मूर्ति और ड्राई फ्रूट्स

इस निमंत्रण बॉक्स में गणेश जी की छोटी मूर्ति के साथ ड्राई फ्रूट्स के जार भी रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि इन जार पर 'AS' के इनिशियल्स भी अंकित हैं। कार्ड की पैकिंग और उसके साथ दिए गए उपहार सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल, लोग कर रहे तुलना

कार्ड का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे शाही अंदाज और भव्य आयोजन बता रहे हैं, तो कुछ लोग बिहार की आर्थिक स्थिति और आम परिवारों की शादी में होने वाली परेशानियों से इसकी तुलना कर रहे हैं।

दिल्ली वाले मामले के बाद फिर चर्चा में मंत्री संजय सिंह

मंत्री संजय सिंह कुछ महीने पहले दिल्ली से जुड़े एक मामले को लेकर भी चर्चा में आए थे। अब उनकी 25वीं शादी की सालगिरह का लग्जरी निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

गरीब परिवारों की मुश्किलों के बीच अमीरी की चर्चा

बिहार में आज भी कई परिवारों के लिए बेटी की शादी करना बड़ी आर्थिक चुनौती है। ऐसे में एक मंत्री के शादी की सालगिरह के निमंत्रण कार्ड पर दिख रही भव्यता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल, वायरल कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने दामाद को पटना में दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।