विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बच्चों को हथियार बना सकते हैं कॉकरोच, आंतरिक सुरक्षा के लिए लगी पाबंदी'; बिहार के मंत्री ने जनता से मांगी माफी

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:41 PM (IST)

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेनें रद्द और मेट्रो सेवाएं बंद हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली में CJP प्रदर्शन से ट्रेनें, मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं।

  2. बिहार के मंत्री ने आंतरिक सुरक्षा पर जनता से माफी मांगी।

  3. बच्चों की सुरक्षा हेतु सरकार अलर्ट, CJP को बताया छद्म रूप।

डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जिसको देखते हुए सरकार ने कई ट्रेनें रद कर दी हैं। वहीं, दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई है।

इस पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता से माफी मांगी है और कहा कि ये आंतरिक सुरक्षा का मामला है। इसलिए सरकार अलर्ट मोड पर है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार किसी से डरती नहीं है, लेकिन ये कॉकरोच हमारे देश के किसी भी बच्चे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसीलिए हमारी सरकार अलर्ट पर है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता इनका (CJP) मकसद समझ गई है। सब जानते हैं कि ये अपनी पहचान बदलकर RJD और कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं और इसीलिए अब लोग इनके साथ नहीं हैं।

मंत्री ने कहा कि देश के लोगों की सुरक्षा मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है। मोदी सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षित रखना चाहती है, इसलिए अलर्ट मोड पर है। एतिहात को डर न कहा जाए।

छात्रों के प्रति सरकार संवेदनशील

मोदी सरकार के स्वभाव देश की जनता जानती है। इससे पहले जो आंदोलन हुआ, उसमें सरकार ने यू-टर्न लिया, क्योंकि छात्र उसमें शामिल हो गए थे।

मिथिलेश के मुताबिक मोदी सरकार का कहना है कि आज के छात्र देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। देश के छात्रों के लिए 5 कदम पीछे होना पड़े, तो हटेंगे लेकिन सीमा पर एक इंच भी नहीं हटेंगे। ये मोदी सरकार का एजेंडा है।

यात्रियों से मांगी माफी

मंत्री ने कहा कि हम उन सभी यात्रियों से माफी मांगते हैं। जब देश पर कोई संकट आता है, तो जनता ही सरकार के साथ खड़ी होती है। यह कोई संकट नहीं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा का मामला है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मोदी सरकार की सफलता से जलते हैं और अपनी पहचान बदल रहे हैं। मेरा कहना है कि 'कॉकरोच पार्टी' असल में कांग्रेस पार्टी का ही एक नया रूप है, जो अलग पहचान के साथ काम कर रही है। इसलिए सरकार अलर्ट मोड पर है। लोगों की सुरक्षा के लिए ही एतिहातन ये कदम उठाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा पालन

CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि चीफ जस्टिस ने हमारे प्रशासन को स्पष्ट संकेत दिया है और अधिकारी उसी के अनुसार सावधानी बरत रहे हैं।

चीफ जस्टिस की हर बात हमारी सरकार और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, चिंता न करें। सरकार हर स्थिति को बहुत संवेदनशीलता के साथ संभाल रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi CJP Protest Live: नेहा बोरा को जिस बस से डिटेन कर ले जा रही थी पुलिस उसे प्रदर्शनकारियों ने रोका