बिहार विधान परिषद भर्ती में बड़ा खेल! बिना टाइपिंग स्पीड के पास किए गए अभ्यर्थी, 125 पदों पर नियुक्ति लटकी
बिहार विधान परिषद सचिवालय में 125 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया में धांधली सामने आई है, जिसमें सेवा प्रदाता ...और पढ़ें

बिना टाइपिंग स्पीड के पास किए गए अभ्यर्थी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
विधान परिषद भर्ती में 125 से अधिक पद प्रभावित।
बिना टाइपिंग/शॉर्टहैंड गति के अभ्यर्थी हुए पास।
सेवा प्रदाता एजेंसी सीएस डाटा मेंसन पर आरोप।
राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद सचिवालय में 125 से अधिक पदों के लिए चयन परीक्षा लेने वाली सेवा प्रदाता निजी एजेंसी पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।
चयन एजेंसी सीएस डाटा मेंसन के विरुद्ध आरोप है कि नियुक्तियों में सैद्धांतिक एवं कौशल दक्षता की अनदेखी कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कई अभ्यर्थियों के विरुद्ध शिकायत है कि उन्हें शाटहैंड और डाटा इंट्री के लिए निर्धारित मानक के अनुसार टाइपिंग स्पीड नहीं है।
नए सिरे से टाइपिंग व शॉर्टहैंड टेस्ट लेने की तैयारी
यही नहीं, परीक्षा प्रक्रिया में भी योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी करने का आरोप है। ऐसी तमाम विसंगतियां सामने आने के उपरांत नए सिरे से टाइपिंग व शाट हैंड टेस्ट लेने की तैयारी है।
अहम यह है कि विधान परिषद सचिवालय की ओर से नए सिरे से शॉर्टहैंड टेस्ट में नहीं आए अभ्यर्थियों दो सप्ताह के लिए राहत देते हुए 18 नवंबर को दूसरी बार शॉर्टहैंड टेस्ट में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है।
अभी तक 57 सुरक्षा प्रहरी, 36 डाटा एंट्री आपरेटर, 15 कार्यालय परिचारी, 10 निम्न वर्गीय लिपिक, सात निजी सहायक की नियुक्तियां अधर में है। अभ्यर्थी कौशल जांच परीक्षा से कन्नी काट रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की कठिनाइयां बढ़ती दिख रही है।
परत दर परत गड़बड़ियां सामने आ रही
विदित हो कि सभी अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में पूरी की गई थी। अब योगदान से पूर्व परत दर परत गड़बड़ियां सामने आ रहीं हैं।
अभ्यर्थियों के मध्यम इस बात की बेचैनी है कि पूर्व में विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक कई नियुक्ति प्रक्रिया अनियमितता के भेंट चुकी है। कई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधान परिषद के सभापति का दामन दागदार हो चुका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।