विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार विधान परिषद: तेजस्वी को मंच पर बुलाने के लिए CM सम्राट ने भेजा अफसर, मंत्री को खाली करनी पड़ी कुर्सी

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:11 PM (IST)

बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर बुलाया। इसके लिए एक मंत्री को अपनी कुर्सी खाली करनी पड़ी, और दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराकर बातचीत हुई।

तेजस्‍वी को मंच पर बैठने के ल‍िए बुलाने पहुंचे पुल‍िस अध‍िकारी। वीड‍ियो ग्रैब

तेजस्‍वी को मंच पर बैठने के ल‍िए बुलाने पहुंचे पुल‍िस अध‍िकारी। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. सीएम सम्राट ने तेजस्वी यादव को मंच पर बुलाया।

  2. मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी।

  3. दोनों नेताओं के बीच मंच पर हल्की बातचीत हुई।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद में सोमवार को आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक अलग तस्वीर देखने को मिली।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच मंच पर मुस्कुराकर बातचीत हुई। खास बात यह रही कि तेजस्वी यादव को मंच पर जगह देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक मंत्री से कुर्सी खाली करवा दी।

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच पर उपसभापति रामवचन राय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा मंत्री श्रवण कुमार और रामकृपाल यादव बैठे थे।

कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच के सामने लगी कुर्सियों पर बैठ गए। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नजर तेजस्वी यादव पर पड़ी।

रामकृपाल यादव को खाली करनी पड़ी कुर्सी 

ram kripal

(कुर्सी छोड़कर जाते मंत्री रामकृपाल यादव।)

उन्होंने तत्काल एक अधिकारी को भेजकर तेजस्वी को मंच पर बुलवाया। इस बीच तेजस्वी के मंच पर पहुंचने के पहले मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी।

इसके बाद तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बगल में बैठे। मंच पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच हल्की बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी।

प्रशांत किशोर भी पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर भी पहुंचे। आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बीच सत्ता पक्ष, विपक्ष और जन सुराज के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी अहम बना दिया।

यह भी पढ़ें- विधान परिषद में शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी ने खोला मोर्चा, दो MLC की सदस्यता के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।