विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1 महीने तक चलेगा स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन ड्राइव; BLO भरवाएंगे Form-6

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:56 PM (IST)

बिहार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छूटे हुए लोगों और युवाओं के नाम मतदाता-सूची में जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है।

मतदाता-सूची में नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान (AI Generated Image)

मतदाता-सूची में नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान (AI Generated Image)

HighLights

  1. एक महीने का विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू।

  2. बीएलओ घर-घर जाकर योग्य नागरिकों की पहचान करेंगे।

  3. फॉर्म-6 भरवाया जाएगा और विशेष कैंप लगेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में छूटे हुए लोगों और युवाओं के नाम मतदाता-सूची में जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस पूरे अभियान की नियमित निगरानी राज्य, जिला और निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर पर की जाएगी। इससे निर्वाचन आयोग के "कोई मतदाता न छूटे" का संकल्प पूरा हो सकेगा।

अभियान के अंतर्गत पहल:

घर-घर जाकर सत्यापन: बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे योग्य नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनका नाम मतदाता-सूची में नहीं है।

प्रारूप-6 (फॉर्म-6) भरना अनिवार्य: पात्रता पाए जाने पर बीएलओ द्वारा अनिवार्य रूप से प्रारूप-6 भरवाया जाएगा, ताकि उनका नाम मतदाता-सूची में दर्ज हो सके।

विशेष कैंपों का आयोजन: आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इसके अलावा रात में आश्रय लेने वाले लोगों, मजदूरों की कालोनियों, बेघर नागरिकों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी विशेष कैंपों की व्यवस्था की जाएगी।

राजनीतिक दलों के साथ तालमेल: बीएलओ तैयार की गई सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ साझा करेंगे। अभियान समाप्त होने के बाद निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मतदान केंद्रवार सूची राजनीतिक दलों को सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें- SIR के पक्ष में 42 रिटायर्ड जजों का देश के नाम ओपन लेटर, विपक्ष के प्रदर्शन को बताया लोकतंत्र पर हमला

यह भी पढ़ें- वोटर सूची से छूटे लोगों को मिलेगा एक और मौका? हर बूथ पर शिविर लगाने और SIR की समय सीमा बढ़ाने की उठी मांग