विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 4 जिलों में शराब तस्करी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', रडार पर होंगे बेल वाले माफिया

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:45 PM (IST)

मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान और छपरा में बड़े वाहनों से होने वाली शराब तस्करी पर विशेष निगरानी और सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित चार जिलों में शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी (AI Generated Image)

बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित चार जिलों में शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी (AI Generated Image)

HighLights

  1. बड़े वाहनों से शराब तस्करी पर विशेष निगरानी।

  2. मधुबनी, भागलपुर में देसी शराब बरामदगी अभियान।

  3. चेकपोस्ट कर्मियों का स्थानांतरण, डिजिटल लॉक मजबूत।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान और छपरा में बड़े वाहनों के जरिए होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मधुबनी और भागलपुर जिलों में देसी शराब की बरामदगी एवं जब्ती के लिए विशेष अभियान चलेगा।

मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान इसके निर्देश दिए। उन्होंने ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों से अवैध शराब की ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई तेज करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त बड़े माफियाओं और जमानत पर बाहर आए तस्करों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार से होकर अन्य राज्यों में मादक पदार्थ ले जाने वाले बड़े वाहनों की निगरानी और अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण के लिए डिजिटल लाक व्यवस्था को भी मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

चेकपोस्टों पर लंबे समय से तैनात कर्मियों का होगा तबादला:

राज्य के विभिन्न चेकपोस्टों पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा बढ़ाने और कर्मियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों के स्थानांतरण का निर्देश दिया गया।

सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए मंत्री ने इसकी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

पेपरलेस निबंधन में उसी दिन पूरी हो स्लाट बुकिंग:

बैठक में निबंधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पेपरलेस निबंधन प्रणाली के तहत स्लाट बुकिंग की प्रक्रिया उसी दिन पूरी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही जीआईएस टैगिंग में तेजी लाने, आवश्यक फोटोग्राफ उपलब्ध कराने और संबंधित कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया।

मंत्री ने निबंधन कार्यालयों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- ऊपर पुआल और सफाई का सामान, नीचे शराब का खजाना, दरभंगा में तस्करों की चालाकी फेल

यह भी पढ़ें- 130 रुपये की आफिसर्स च्वाइस बिहार में बिकती है दोगुने दाम पर, सप्‍लाई से पहले सारनाथ में 639 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ाई