130 रुपये की आफिसर्स च्वाइस बिहार में बिकती है दोगुने दाम पर, सप्लाई से पहले सारनाथ में 639 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ाई
सारनाथ में पुलिस ने 639 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जो बिहार में दोगुने दाम पर बेची जानी थी। इस ...और पढ़ें

सारनाथ में 639 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार में दोगुनी कीमत पर बिकने वाली थी।
HighLights
सारनाथ में 639 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।
बिहार में दोगुनी कीमत पर बेची जानी थी।
दो आरोपित गिरफ्तार, शराब तस्करों की तलाश।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र की अनुपम नगर कालोनी में सोमवार रात बोलेरो से बरामद 74 पेटी (639.36 लीटर) अंग्रेजी शराब की जांच में पता चला है कि शराब वाराणसी से ही खरीदी गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने यूपी में बिक्री के लिए अनुमन्य आफिसर्स च्वाइस ब्रांड खरीदी थी, जो बिहार में दोगुने दाम पर बिकती है। पुलिस अब उन शराब लाइसेंसियों तक पहुंचने में जुटी है, जिन्होंने तस्करी के लिए शराब बेची।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सारनाथ की गणपत नगर कालोनी निवासी राकेश गुप्ता और हड़हा सराय चौक निवासी राहुल सेठ शामिल हैं। दोनों पहले भी कई बार शराब बिहार पहुंचा चुके हैं। पंचकोशी चौराहे पर नवरात्र-दशहरा मेला ड्यूटी के दौरान वाहनों की जांच चल रही थी।
इसी बीच एसओजी-दो की टीम को मुखबिर से पिकअप के जरिए शराब बिहार ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद आपरेशन में सफलता मिली। शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल गाड़ी को शाहजहांपुर निवासी मालिक जगतपाल ने किराए पर दिया था। तस्कर शराब को मौसंबी की पेटियों के नीचे छिपाए थे।
