बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, राबर्ट एल चोंग्थू बने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव
Bihar IAS Transfer: बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
-1777225797245_m.webp)
4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रॉबर्ट एल. चोंग्थू अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बने।
गोपाल मीणा को राज्यपाल का नया सचिव नियुक्त किया गया।
लखीसराय को मिला नया जिलाधिकारी।
राज्य ब्यूरो, पटना। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की।
राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंग्थू को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। यहां देखिए लिस्ट-
रॉबर्ट एल. चोंग्थू: 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, जो अब तक राज्यपाल के प्रधान सचिव की अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे, उन्हें अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
गोपाल मीणा: 2007 बैच के आईएएस अफसर और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को अब राज्यपाल का नया सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मोहम्मद सोहैल: 2007 बैच के ही एक अन्य अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, वे पहले की तरह ही सामान्य प्रशासन विभाग (पटना) के जांच आयुक्त के रूप में अपना अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
लखीसराय के नए डीएम: कृषि विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र का भी तबादला किया गया है। उन्हें लखीसराय जिले का नया समाहर्ता (कलेक्टर) एवं जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें लखीसराय के जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजीबोगरीब कारनामा, फरार फर्जी नर्सों का कर दिया ट्रांसफर
यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनेगी पारदर्शी नीति, डिप्टी सीएम ने अफसरों को दिया आदेश
