Move to Jagran APP

Budget 2023: केंद्रीय बजट पर तेजस्वी यादव बोले- बिहार को कोई उम्मीद नहीं, भाजपा ने ठगने का काम किया

आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से बिहार को कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा ने एक बार फिर ठगने का काम किया है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Wed, 01 Feb 2023 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 01:35 PM (IST)
Budget 2023: केंद्रीय बजट पर तेजस्वी यादव बोले- बिहार को कोई उम्मीद नहीं, भाजपा ने ठगने का काम किया
Budget 2023: केंद्रीय बजट पर तेजस्वी यादव बोले- बिहार को कोई उम्मीद नहीं, भाजपा ने ठगने का काम किया

पटना, जागरण संवाददाता। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया किया गया है। आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से बिहार को कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा ने एक बार फिर ठगने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता देती थी। साल दर साल यह सहायता कम होती जा रही है।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और बेतहासा बढ़ गई है, लेकिन इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं दिखा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नहीं बताया कि सरकार कैसे आम लोगों को इन समस्याओं से उबरने में मदद करेगी।

अब बजट से लोगों को कोई उम्मीद नहीं- तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले बजट आता था, तो लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाता था। हालांकि, अब लोगों को बजट में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। इसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा गय है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले रेल का बजट अलग होता था। तब लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे। अब तो बजट छोटा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे समेत कई क्षेत्रों में मिजी भागीदारी बढ़ाने का काम किया गया है। इससे सरकारी नौकरियों में और कमी आएगी। पहले केंद्र सरकार बड़ी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारे में जानकारी देती था। अब सब खत्म हो गया है।

जदयू ने भी बजट को बताया निराशाजनक

वहीं, आम बजट पर जदयू की तरफ से कहा गया कि बिहार को न तो विशेष दर्जा मिला और न ही पैकेज। बिहार के नजरिए से निराशाजनक बजट है। बजट में गरीबों को कुछ नहीं मिला है।

खास लोगों द्वारा बनाया गया बजट- मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि वित्त मंत्री को कई बार कहा है कि जब भी बजट बनाएं तो अनुच्छेद 39 को देख लें। संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें की। ये बजट खास लोगों के लिए, खास लोगों द्वारा और खास तरह से बनाया गया है।

काश! बार-बार आते मुख्यमंत्री: समाधान यात्रा से पहले बदल रही गांव की तस्वीर, ग्रामीणों ने पूछा- कब बदलेगी तकदीर

Bihar Board Paper Leak: सबसे पहले इस जिले में वायरल हुआ प्रश्न पत्र, अधिकारियों ने पेपर लीक से पल्ला झाड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.