बिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी, जमीन अधिग्रहण टेंडर की डेडलाइन बढ़ी; अब 12 नवंबर तक मौका
सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन जुटाने से जुड़े टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी ...और पढ़ें

बिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी, जमीन अधिग्रहण टेंडर की डेडलाइन बढ़ी (AI Generated Image)
HighLights
सोनपुर, अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट के लिए टेंडर अवधि बढ़ी।
सलाहकार एजेंसियां 12 नवंबर तक प्रस्ताव जमा कर सकेंगी।
जमीन मापी, मालिकाना हक जांच में मदद करेंगी एजेंसियां।
राज्य ब्यूरो, पटना। सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया से जुड़े टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
अब इच्छुक सलाहकार एजेंसियां 12 नवंबर तक अपना प्रस्ताव जमा कर सकेंगी। पहले प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर निर्धारित थी।
नागरिक विमानन विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, तकनीकी टेंडर प्रस्तावों को खोलने की तारीख भी बदल दी गई है। अब 13 नवंबर को नागरिक विमानन विभाग के कार्यालय में तकनीकी टेंडर खोले जाएंगे।
चयनित सलाहकार एजेंसियों को दोनों प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जमीन की संयुक्त मापी, जमीन के मालिकाना हक की जांच, सीधे जमीन खरीदने में मदद, रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और डिजिटल लैंड बैंक तैयार करने जैसी सेवाएं देनी होंगी।
इसका उद्देश्य एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करना है।
यह भी पढ़ें- बिहार में दो नए एयरपोर्ट के लिए सरकार लेगी 7373 एकड़ जमीन, 26 हजार से अधिक रैयतों पर पड़ेगा असर
