बिहार के हजारों इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए खुशखबरी, सम्राट सरकार ने दिया Diwali Gift
बिहार सरकार ने राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए निजी भवनों में छात्रावास की व्यवस्था को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

बिहार के हजारों इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए खुशखबरी, सम्राट सरकार ने दिया Diwali Gift
HighLights
बिहार सरकार ने छात्रों के लिए निजी छात्रावास योजना को मंजूरी दी।
49 हजार इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगा लाभ।
सालाना 58.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, प्रति छात्र ₹1000 मासिक।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार अब निजी भवनों में आवास की व्यवस्था करेगी।
सरकार ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इस व्यवस्था पर सालाना 58 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे राज्य के 49 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत प्रति छात्र प्रति बेड एक हजार रुपये हर महीने की दर से राशि दी जाएगी। वर्तमान में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल 49 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
इन सभी के लिए आवासन की व्यवस्था करने पर हर महीने करीब चार करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह एक साल का संभावित खर्च 58 करोड़ 80 लाख रुपये होगा।
सरकार का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए, खासकर दूसरे जिलों से आकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को रहने के लिए कमरा खोजने में परेशानी होती है।
निजी भवनों में छात्रावास की व्यवस्था होने से उन्हें आवासन की सुविधा मिल सकेगी।
इस फैसले से इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान रहने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet: सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीदने-बेचने की छूट, निर्माण के लिए मानने होंगे ये नियम
यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 3 जिलों को मिले नए सिटी SP, 3 नए एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी
