विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर गिरी गाज, पत्नी और परिजनों के नाम पर बनाई थी करोड़ों की संपत्ति

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:05 PM (IST)

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर के ईओ सुशील कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. ईओ सुशील कुमार के ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो की छापेमारी।

  2. 1.37 करोड़ की छह अचल संपत्ति का खुलासा हुआ।

  3. ज्ञात आय से 110% अधिक संपत्ति मिली।

राज्य ब्यूरो, पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले की नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुशील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।

पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित आवास एवं कार्यालयों की तलाशी में सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और स्वजन के नाम पर छह अचल संपत्तियों का पता चला है।

इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में करीब 28.54 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी मिली है। निगरानी के अनुसार, आरोपित के पास उनकी ज्ञात आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज किया था। इसमें सुशील कुमार पर एक करोड़ 58 हजार 733 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

तीन ठिकानों में तलाशी जारी

मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संशोधित धारा 13 (2) और 13 (1) (बी) के तहत दर्ज किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में निगरानी की टीम ने विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया।

इसके बाद तीन अलग-अलग तलाशी दल बनाकर पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित आवास एवं कार्यालयों की तलाशी शुरू की गई।

सुशील कुमार का पैतृक निवास सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा में है, जबकि उनका वर्तमान पता पटना के भुसौला दानापुर में है। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, देर शाम तक तीनों ठिकानों की तलाशी जारी है।

यह भी पढ़ें- 3200 किलोमीटर, 27 नदियां: पटना के घाटों पर दिखा दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'गंगा विलास' का जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।