यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेजस्वी ने कहा- बिहार के बेरोजगार भाजपाई का अब आरोप होगा...सेल्फ़ी घोटाला
र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लड़कियों के बीच खासे चर्चित हैं। लड़कियों के बीच उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कल ट्वीट कर बिहार के बीजेपी नेताओं को बेरोजगार करार दिया और कहा कि बेरोजगार भाजपाई नेताओं का अगला आरोप होगा-बिहार में सेल्फी घोटाला। भाजपा ने की सीबीआइ जांच की मांग...
दरअसल तेजस्वी 'मोस्ट इलिजबल बैचलर' के तौर पर जाने जाते हैं।युवाओं के साथ-साथ लड़कियों के बीच तेजस्वी का कुछ खास ही क्रेज है। कभी सरकारी व्हाट्सऐप नंबर तो कभी फेसबुक पर लड़कियों से शादी का प्रपोजल पाने को लेकर तेजस्वी हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। वे जहां भी जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मचा देते हैं।
बिहार के बेरोज़गार भाजपाई का अब आरोप होगा....बिहार में सेल्फ़ी घोटाला...
सनसनी..बिहार में सेल्फ़ी घोटाला।भाजपा ने की सीबीआई जाँच की माँग
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 12, 2017
तेजस्वी ने एक और ट्वीट कर कहा कि अगर हमारी आलोचना से लोगों को खुशी मिलती है तो हम उनकी ओर से और ज्यादा खुशी की कामना करते हैं।
अगर हमारी आलोचना करने से किसी को ख़ुशी मिलती है तो उनकी ख़ुशी देखकर हमें ख़ुशी मिलती है और उनकी ओर ज़्यादा ख़ुशी की हम कामना करते है। https://t.co/aS7iHzchqw
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 12, 2017
लड़कियों के बीच तेजस्वी का है बड़ा क्रेज
लड़कियों में तो लालू के छोटे बेटे यानि तेजस्वी का खासा क्रेज देखने को मिलता है। तेजस्वी जहां भी जाते है लडकियां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेचैन हो जाती हैं। तेजस्वी की इस फैन फॉलोइंग की एक बानगी पटना में आयोजित कार्यक्रम में भी देखने को मिली।
पटना में आयोजित कार्यक्रम में फैन्स के बीच सेल्फी की होड़
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जब तेजस्वी भाग लेने पहुंचे तो उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया।कुछ लड़कियां इस दौरान तेजस्वी के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास जा पहुंची। तेजस्वी ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और लड़कियों के साथ सेल्फी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।
तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान फैंस को भरोसा दिलाया कि वो कहीं भागे नहीं जा रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी तेजस्वी कई जगह पर कार्यक्रमों में लड़कियों के निशाने पर रहे हैं। हालांकि वो लालू के छोटे बेटे हैं लेकिन बड़े बेटे तेजप्रताप से ज्यादा उनकी लड़कियों के बीच फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें: सुशील मोदी का बड़ा खुलासा, लालू के खिलाफ सरकार में बैठे लोग ही मेरे मददगार
इससे पहले वेलेंटाइन डे के दिन जिस रास्ते से तेजस्वी का काफिला गुजरना था, वहां फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ी रहीं। तेजस्वी भी कार से उतरकर लड़कियों के हाथ से गुलाब के फूलों का गुलद्स्ता लिया और सेल्फी खिंचवाई।
यह भी पढ़ें: गिरिराज बोले- हिम्मत है तो ताजिया जुलूस को रोक कर दिखायें ममता और लालू
