विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरगे के अपमान पर बिहार कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:43 PM (IST)

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने ...और पढ़ें

खरगे के अपमान पर बिहार कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

खरगे के अपमान पर बिहार कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

HighLights

  1. कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान पर बिहार में प्रदर्शन किया।

  2. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।

  3. दलित विरोधी बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की।

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस ने मंगलवार को मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में पूरे बिहार में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दलित पहचान को ले उन्हें अपमानित करने का प्रयास करती रही है। भाजपा-आरएसएस के लोग कांग्रेस अध्यक्ष को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तराखंड में खरगे कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इसे दलितों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने वाली है। एक ओर भाजपा सामाजिक समरसता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं और समर्थकों की गतिविधियां इन दावों पर सवाल खड़े करती हैं।

कांग्रेस ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या राजनीतिक दल के अध्यक्ष के साथ जाति के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राजेश राम ने कहा कि विभिन्न जिलों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा पर सामाजिक बराबरी के सिद्धांतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने दलितों के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए वह अपनी आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- 'पागलों का समूह है कांग्रेस', खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से भड़के निशिकांत दुबे

यह भी पढ़ें- खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP, पटना में पुतले को मारा थप्पड़; संजय सरावगी बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी