विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: कांग्रेस ने लॉन्च की 'माई बहन मान योजना', हर महीने 2500 रुपये देने की गारंटी

Published: Wed, 21 May 2025 04:01 PM (IST)

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्त करने के लिए माई बहिन मान योजना कैंपेन शुरू किया ...और पढ़ें

कांग्रेस ने लॉन्च की 'माई बहन मान योजना', हर महीने 2500 रुपये देने की गारंटी
कांग्रेस ने लॉन्च की 'माई बहन मान योजना', हर महीने 2500 रुपये देने की गारंटी

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस ने राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य महिलाओं को सशक्त करने के लिये कैंपेन लॉन्च किया है। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष नें 'माई बहिन मान योजना' कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया।

अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण करना होगा। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है।

लांबा ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाए हैं, कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे की बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी राज्य के हर घर जाकर महिलाओं को इससे जोड़ेंगे और फॉर्म भरवायेंगे, सभी पंचायतों में इस योजना से महिलाओं को अवगत कराने के लिए महिला चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में रीता सिंह, साधना रजक समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।