विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सीएम को लेकर सस्पेंस जारी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- सब तय कार्यक्रम के अनुसार

Published: Thu, 09 Apr 2026 10:06 AM (IST)

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि सीएम पद पर कोई मतभेद नहीं है और सभी निर्णय तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे हैं।

HighLights

  1. बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सीएम सस्पेंस।

  2. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मतभेद से इनकार किया।

  3. नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच नितिन नवीन ने बड़ा बयान देकर स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की है।

एएनआई से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह का मतभेद नहीं है और सभी फैसले तय कार्यक्रम के अनुसार ही लिए जा रहे हैं। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा 'गठबंधन धर्म' का पालन किया है, जिसके चलते सहयोगी दलों का भरोसा आज भी कायम है। नितिन नवीन के अनुसार, सभी अहम फैसले अभी भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। शपथ ग्रहण के बाद अगले ही दिन पटना लौट आएंगे। सूत्रों के अनुसार, वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें- पटना में निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल: गरीब बच्चों के एडमिशन न लेने पर होगी कार्रवाई, ₹1 लाख तक जुर्माना

यह भी पढ़ें- जमुई में ₹50000 दामाद ने कुल्हाड़ी से की ससुर की हत्या, आरोपी फरार; जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।