विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी की 2 दिवसीय मैराथन बैठक, मुख्य सचिव से लेकर DM-SP तक देंगे हिसाब

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानमंडल सत्र से पहले शासन और जिला प्रशासन की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं।

सीएम सम्राट चौधरी अधिकारियों संग करेंगे बैठक। (फाइल फोटो)

सीएम सम्राट चौधरी अधिकारियों संग करेंगे बैठक। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन से लेकर जिले के प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा और उसे चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की है।

28 एवं 29 नवंबर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से लेकर जिलों में तैनात शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के संवाद सभागार में होने वाली बैठक में मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिवों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलों के जिलाधिकारी के अतिरिक्त एसएसपी-एसपी सम्मिलित होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाना और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का आकलन करना माना जा रहा है।

विधानमंडल सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में जवाब देना होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।

इस दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जन शिकायतों के निष्पादन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जिलों में चल रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति और लंबित मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है।

दो दिवसीय मैराथन बैठक

विदित हो कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का दायित्व ग्रहण करने एवं एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा करने के उपरांत पहली बार दो दिवसीय मैराथन बैठक होने जा रही है।

मुख्यमंत्री अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दे सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा जा सकता है।

बैठक को विधानमंडल सत्र से पहले प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और सरकार की कार्यों में तेजी लाने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'मेधा महंगे शहर या कोचिंग की मोहताज नहीं'; CM सम्राट चौधरी ने बताया सरकार का नया संकल्प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।