विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 से 50 और अब सीधे 75 हजार... बिहार सरकार ने नागरिक परिषद सदस्यों के लिए खोला खजाना

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:21 PM (IST)

बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्यों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। इस राशि में ...और पढ़ें

नागरिक परिषद सदस्यों को अब मिलेंगे 75 हजार रुपये मासिक मानदेय

नागरिक परिषद सदस्यों को अब मिलेंगे 75 हजार रुपये मासिक मानदेय

HighLights

  1. नागरिक परिषद सदस्यों को अब मिलेंगे 75 हजार रुपये मासिक।

  2. मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज अब एकमुश्त मिलेगा।

  3. राज्य सरकार की नई व्यवस्था अधिसूचना जारी होने से प्रभावी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्यों को अब हर महीने 75 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार ने सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज की राशि को मिलाकर 75 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, इसके पहले परिषद के सदस्यों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। सितंबर 2026 में सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया था।

अब इसमें संशोधन करते हुए वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा को भी शामिल कर कुल राशि 75 हजार रुपये कर दी गई है।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि समेकित रूप से दी जाएगी। यानी सदस्यों को मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज के लिए अलग-अलग राशि के बजाय एकमुश्त 75 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। नई व्यवस्था अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही प्रभावी हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।