विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के हर शहर में बनेंगे 2 सिग्नेचर रोड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कलेक्टरों को दी जिम्मेदारी  

Published: Mon, 30 Nov 2026 12:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के हर शहर में दो सिग्नेचर रोड विकसित करने का निर्देश दिया है।  

'संवाद' सभागार में आयोजित"जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सम्मेलन" को संबोधित करते मुख्यमंत्री। फोटो X/samrat4bjp

'संवाद' सभागार में आयोजित"जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सम्मेलन" को संबोधित करते मुख्यमंत्री। फोटो X/samrat4bjp

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने हर शहर में दो सिग्नेचर रोड बनाने के निर्देश दिए।

  2. डीएम को बस स्टैंड और मॉडल सोलर गांव विकसित करने को कहा।

  3. सिग्नेचर रोड शहर की पहचान और सुंदरता बढ़ाएंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार शहरों को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। अब बिहार के हर शहर में दो-दो सिग्नेचर रोड विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सभी डीएम को यह दायित्व दिया।

वे सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित डीएम एवं एसएसपी-एसपी के साथ दो दिवसीय प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था समीक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके साथ संवाद का एक सशक्त इको-सिस्टम तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने सभी डीएम से कहा कि हर शहर में सुव्यवस्थित बस स्टैंड की योजना बनाएं। ऊर्जा विभाग को पीएम-कुसुम, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री सौर प्रोत्साहन योजना-2026 के क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक प्रत्येक जिले में एक गांव को चिह्नित कर उसे माडल सोलर गांव के रूप में विकसित करें।

बिहार को बदलने में तथा बिहार को आगे बढ़ाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री को प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

कैसा होगा सिग्नेचर रोड?

सिग्नेचर रोड ऐसी विशेष पहचान वाली सड़क को कहा जाता है, जिसका निर्माण किसी शहर या क्षेत्र की अलग पहचान एवं आकर्षण के रूप में किया जाता है। इसका डिजाइन, चौड़ाई, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाएं सामान्य सड़कों से बेहतर होती हैं।

इसके किनारे आकर्षक लैंडस्केपिंग, हरियाली, फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, साइकिल ट्रैक एवं बैठने की व्यवस्था भी हो सकती है।

ऐसी सड़कें शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ यातायात को सुगम बनाती हैं। सिग्नेचर रोड का उद्देश्य किसी शहर को एक विशिष्ट पहचान देना और उसे आधुनिक शहरी विकास का प्रतीक बनाना होता है।

यह भी पढ़ें- बिहार के घोघा-पंजवारा स्टेट हाइवे पर भी लगेगा टोल टैक्स, निजी वाहनों को मिलेगी छूट; चेक करें रेट लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।