Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC BAO पोस्ट के लिए रिजल्ट घोषित, जल्द मिलेगा अप्वाइंटमेंट लेटर; 534 प्रखंडों में होगी पोस्टिंग

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 06:20 PM (IST)

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) एवं समकक्ष पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। 866 पदों के लिए 853 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सभी अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति-पत्र मिल जाएगा। उसके बाद राज्य के सभी 534 प्रखंडों में बीएओ के पद पर नियमित पदाधिकारियों का पदस्थापन हो जाएगा।

    Hero Image
    बीपीएससी ने किया बीएओ पदों के लिए परिणाम घोषित, जल्द मिलेगा नियुक्ति-पत्र

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) एवं समकक्ष पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। रिक्त 866 पदों के विरुद्ध 853 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सभी अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति-पत्र मिल जाएगा। उसके बाद राज्य के सभी 534 प्रखंडों में बीएओ के पद पर नियमित पदाधिकारियों का पदस्थापन हो जाएगा।

    रफ्तार पकड़ेगा कृषि विभाग

    इन नियुक्तियों के साथ ही बीज निरीक्षक, मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, बीज गुणन प्रक्षेत्रों में कृषि निरीक्षक के साथ सभी प्रकार की प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रमंडल स्तर के कृषि कार्यालयों में सहायक कृषि पदाधिकारी के पदों पर नियमित पदस्थापन हो सकेगा।

    उल्लेखनीय है कि 2003 के बाद बीएओ व समकक्ष के 866 पदों पर नियुक्ति हेतु कृषि विभाग ने अनुशंसा की थी। कृषि मंत्री ने बताया कि बीपीएससी द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों के 155 पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

    उन्होंने कहा, मात्र एक वर्ष के अंदर ही 154 अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा भी कर दी गई। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति हो जाने से कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन सहज होगा।

    नवसृजित अंचलों में प्रतिनियुक्त किए गए 23 अधिकारी व कर्मचारी

    सदर अंचल के बंटवारे के बाद बने तीन नए अंचलों के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने की है। विभिन्न कार्यालयों से इन्हें नवसृजित अंचलों में पदस्थापित किया गया है। तीन राजस्व पदाधिकारियों को भी नए कार्यालय में प्रतिनियुक्ति मिली है। इनमें सदर अंचल के राजीव रंजन को पाटलपिुत्र, दुल्हिनबाजार की ममता रानी को पटना सिटी व पुनपुन के विनय कुमार चौधरी को दीदारगंज अंचल कार्यालय भेजा गया है।

    संपतचक अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार पंकज, बिक्रम प्रखंड कार्यालय के उच्चवर्गीय लिपिक इंदुभूषण चौधरी, पालीगंज से राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार, मनेर से श्याम प्रकाश, सदर से अमीन शिवरंजन झा व जिला राजस्व शाखा की कार्यालय परिचारी नीलम कुमारी को पाटलिपुत्र अंचल में भेजा गया है।

    बिक्रम अंचल कार्यालय से उच्चवर्गीय लिपिक मुन्ना कुमार, पालीगंज प्रखंड कार्यालय से प्रमोद कुमार शर्मा, सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुरेश प्रसाद सिंह, नौबतपुर के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार, सदर अंचल के अमीन उज्ज्वल कुमार व कार्यालय परिचारी जियाउर रहमान को पटना सिटी अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

    खुसरूपुर अंचल कार्यालय के उच्चवर्गीय लिपिक चंद्रशेखर यादव, दनियावां से निम्नवर्गीय लिपिक एजाज आलम व सदर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार, संविदा राजस्व कर्मचारी परशुराम सिंह, पारस भास्कर, अमीन प्रियंका गुप्ता व कार्यालय परिचारी अशोक कुमार को दीदारगंज अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति मिली है।

    बिहटा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ओमप्रकाश सदर अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इन तबादलों से नवसृजित अंचलों का कामकाज जल्द शुरू होने के आसार हैं। सदर अंचल में राजस्व अभिलेखों का पृथक्करण भी किया गया है।

    ये भी पढ़ें- BPSC TRE 3: बीपीएससी टीआरई-3 में हाईस्कूलों की बल्ले-बल्ले, कक्षा 1 से 5 के लिए भी आया नया अपडेट

    ये भी पढ़ें- BPSC ने जारी किया BAO और SDAO का रिजल्ट, सोम पाल और अरविंद यादव बने टॉपर; यहां देखें पूरी लिस्ट