विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाइफ ना होती तो लाइफ ना होती, कहा - बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु सिंह ने

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 17 Aug 2016 11:10 PM (GMT+05:30)

बिहार के रहने वाले बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने कड़ा संघर्ष किया। उन दिनों उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [काजल]। पटना के लोहानीपुर के रहनेवाले बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने फिल्म 'गुलाल' और 'अक्स' से अपनी पहचान बनाई और छोटे पर्दे के भी जाने-पहचाने चेहरे हैं, जी हां...हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अभिमन्यु सिंह की जिन्होंने अमिताभ बच्चन और मनोज वाजपेयी जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर अपना एक अलग मुकाम बनाया है।

अभिमन्यु सिंह ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढाव देेखे हैं।के मुताबिक, उनकी लाइफ में एक समय ऐसा आया जब वे बिल्कुल खाली थे उनके पास कोई काम नहीं था। इस दौरान उन्होंने काफी मुसीबतें झेलीं, लेकिन उस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी सरगम ने जिनसे उस वक्त शादी नहीं हुई थी दोनों अच्छे दोस्त थे, उन्होंने काफी मदद की, उनका साथ निभाया।

बाद में दोनों ने 2006 में शादी कर ली और अभिमन्यु आज भी कहते हैं 'वाइफ ना होती तो लाइफ ना होती।' दोनों का एक बेटा भी है। अभिमन्यु का पैतृक घर जहानाबाद के दाउदपुर में हैं। जबकि उनके पिता चंद्रशेखर सिंह और मां शांति सिंह पटना में साकेतपुरी में रहते हैं।

पहली भोजपुरी फिल्म, जिसने तय किए नए कीर्तिमान...जानिए कौन थी?

बहुत ही कम बोलने वाले और चेहरे पर हमेशा एक मीठी-सी मुस्कान के साथ लोगों से मिलना-जुलना और घर में सबके चहेते अभिमन्यु सिंह को बचपन में पटना की गलियों में घूमना, मछली पकड़ना और नदियों में स्विमिंग करना पसंद था। साथ ही क्रिकेट के लिए तो दीवानगी थी। गलियों में, पास के मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता था।

एक इंटरव्यू के दौरान अभिमन्यु ने कहा कि वे एक बेहतरीन क्रिकेट प्लेयर भी थे, लेकिन उन्होंने कभी क्रिकेट को अपना फ्यूचर बनाने का नहीं सोचा। वे एक अफसर बनना चाहते थे।

अभिमन्यु ने अपनी हाईस्कूल तक की पढाई पटना से ही की और कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली में एडमिशन ले लिया और यहीं से उन्हें एक्टिंग का शौक हुआ और उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया। वे शेक्सपियर सोसाइटी जाना चाहते थे जहां के हेड महमूद फारुखी थे। लेकिन महमूद ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

जानिए बिहार की जुगाड़ तकनीक का कमाल, बना डाली यह वाटर एंबुलेंस

इसके बाद पॉकेट मनी के लिए अभिमन्यु मॉडलिंग करने लगे। इस दौरान उन्हें दिल्ली छोड़ना पड़ा और वे मुंबई में रहने लगे। वहीं अभिमन्यु 'अंश' नाम के एक थिएटर से जुड़े थे। यहां उनके नाटक को एक दिन बिहार के रहने वाले और मुंबई में प्रतिष्ठित हो चुके मनोज वाजपेयी ने देखा। इसके बाद मनोज वाजपेयी ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा से अभिमन्यु के लिए फिल्म 'अक्स' के लिए बात की।

जब अभिमन्यु राकेश मेहरा से मिले तो उन्होंने कहा था 'मुंबई इज वेटिंग फॉर यू।' अभिमन्यु 'गुलाल' और 'अक्स' के साथ-साथ 'ढोल', 'लक्ष्य' 'जन्नत' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड के अलावा भी अभिमन्यु ने 20 से ज्यादा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।

इन फिल्मों में गुलाल फिल्म अभिमन्यु के लिए टर्निंग प्वाइंट रही। एक फैक्ट ये है कि अभिमन्यु ने अधिकतर फिल्मों में नेगेटिव करेक्टर प्ले किया है।अभिमन्यु ने सोनी टीवी पर ये नजदीकियां, कुसुम, स्टार प्लस पर कहीं किसी रोज जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।

आजकल अभिमन्यु सिंह की नई फिल्म आ रही है जिसका टाइटल है मॉम जो एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में वे श्रीदेवी के साथ नजर आएंगे। जिसके निर्देशक हैं रवि उद्यावर और निर्माता हैं बोनी कपूर-श्रीदेवी। फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका में श्रीदेवी, सजल अली, अक्षय खन्ना, अदनान सिद्दीकी हैं तो साथ ही फिल्म में अभिमन्यु सिंह का भी दमदार रोल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।