विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board Exam Date Sheet 2025: बिहार बोर्ड की मैट्रिक-इंटर परीक्षा की डेटशीट जारी, पढ़े पूरी लिस्ट यहां

Published: Fri, 20 Dec 2024 07:07 PM (IST)

Bihar Board Exam 2025 Datesheet बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया ...और पढ़ें

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट घोषित (जागरण)
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट घोषित (जागरण)

HighLights

  1. बिहार बोर्ड की 10वी और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी और 15 फरवरी तक चलेगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चलेगी। दोनों परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 10 से 20 जनवरी के बीच होगी। मैट्रिक के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में कुल 12,89,601 विद्यार्थी और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में कुल 15,81,079 विद्यार्थी शामिल होंगे।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट (Bihar Board Exam Datesheet 2025)

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का कार्यक्रम

तिथि प्रथम पाली दूसरी पाली
1 फरवरी बायोलाजी और फिलास्फी इकोनॉमिक्स
4 फरवरी गणित राजनीतिविज्ञान और फाउंडेशनल कोर्स
5 फरवरी फिजिक्स जियोग्राफी और बिजनेस स्टडी
6 फरवरी अंग्रेजी हिंदी
7 फरवरी केमेस्ट्री अंग्रेजी
8 फरवरी हिंदी हिस्ट्री, एग्रीकल्चर और वोकेशनल कोर्स पेपर-1
10 फरवरी भाषा विषय  साइकोलॉजी
11 फरवरी म्यूजिक होमसाइंस और वोकेशनल कोर्स पेपर-2
13 फरवरी साइकोलाजी और एकाउंटेंसी वोकेशनल कोर्स विषय
15 फरवरी भाषा विषय कंप्यूटर साइंस, मल्टी मीडिया

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 की डेटशीट

तिथि प्रथम पाली दूसरी पाली
17 फरवरी मातृभाषा मातृभाषा
18 फरवरी गणित गणित
19 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा
20 फरवरी सामाजिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी विज्ञान विज्ञान
22 फरवरी अंग्रेजी अंग्रेजी
24 फरवरी ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय
25 फरवरी व्यावसायिक ऐच्छिक विषय

ये भी पढ़ें

Madhepura News: कोसी और सीमांचल वालों की बल्ले-बल्ले, नई रेल लाइन परियोजना को लेकर आई खुशखबरी

Bhagalpur News: भागलपुर में इस जगह पर 21 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, कई लोगों के उजड़ेंगे घर; नोटिस जारी