विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के खिलाफ BJP का नया प्लान, दिल्ली से दूर बिहार में होगा 'खेला'; कांग्रेस भी टारगेट पर

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:09 PM (IST)

भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बिहार में 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाएगी। भाजपा विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस ...और पढ़ें

सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका। PTI FIle Image

सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका। PTI FIle Image

HighLights

  1. भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान 22 अक्टूबर से

  2. अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाना है

  3. विपक्षी दलों के सत्ता परिवर्तन अभियान का होगा विरोध

राज्य ब्यूरो, पटना। विपक्ष के सत्ता परिवर्तन अभियान के विरुद्ध ‎भाजपा 22 अक्टूबर से पांच नवंबर तक प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाएगी।

15 दिवसीय अभियान के माध्यम से पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, राजनीतिक जवाबदेही एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी।

प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक

अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई।

‎‎अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद, विद्यार्थी संवाद और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।

CJP से लेकर कांग्रेस तक... विपक्ष निशाने पर

इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस एवं सीजेपी (CJP) की नीतियों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर सवाल उठाएगी।

भाजपा का आरोप है कि विपक्ष मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा इन आरोपों के संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी।

 

लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ रैलियां, राष्ट्र चिंतन संवाद, घुसपैठिया हटाओ लोकतंत्र बचाओ इंफ्लूएसर आउटरीच, पत्रिका विशेषांक, साहित्य और पुस्तिकाओं का वितरण, सोशल मीडिया जनसम्पर्क, प्रचार सामग्री जैसे चीजों को शामिल किया जाएगा।

‎अभियान की तैयारियों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जिला अध्यक्षों तथा जिला स्तरीय टोली के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बैठक की।

इसमें सभी जिलों में कार्यक्रमों के आयोजन, जनसंपर्क की रणनीति और अभियान की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें- बिहार में 8 विधान परिषद सीटों पर मतदान से पहले JDU ने क‍िया जीत का दावा, संजय झा ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- 'कौन हैं प्रशांत किशोर? वही जो चुनाव में हार गए', रामकृपाल यादव का तंज; MLC चुनाव पर भी भव‍िष्‍णवाणी