बिहार में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा: ICAR पटना में 61.60 लाख की लागत से बनेगी स्पान उत्पादन इकाई
सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पटना में मशरूम स्पान उत्पादन इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
पटना में मशरूम स्पान उत्पादन इकाई की स्थापना को मंजूरी।
किसानों की आजीविका सुधारने और कृषि उद्यमों को बढ़ावा देने का लक्ष्य।
बिहार देश में मशरूम उत्पादन में अग्रणी, नई इकाई से लाभ।
राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में मशरूम स्पान उत्पादन व प्रदर्शन इकाई की स्थापना की सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
इस पर 61 लाख 60 हजार 741 रुपये सरकार खर्च करेगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में स्थापित की जाएगी।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका में सुधार करना तथा कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि बिहार मशरूम उत्पादन में पूरे देश में नंबर वन है और राज्य में इसके उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को कम लागत वाली कृषि गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जाए।
पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। स्पान उत्पादन इकाई की स्थापना से किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण और मशरूम उत्पादन की बेहतर विधियों की जानकारी मिलेगी।
प्रस्तावित इकाई से मशरूम उत्पादन की तकनीकों का प्रदर्शन करने और किसानों की क्षमता बढ़ाने की पहल है।
यह भी पढ़ें- बिहार में कॉकरोच और मकड़ी के जाल की थीम पर बना अनोखा पूजा पंडाल, देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़
यह भी पढ़ें- लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने की पहल, बिहार के VTR में बनेगा देश का नौवां संरक्षण केंद्र
