विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में कॉकरोच और मकड़ी के जाल की थीम पर बना अनोखा पूजा पंडाल, देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 08:56 PM (IST)

कटिहार के विनोदपुर में दुर्गा पूजा पंडाल को कॉकरोच थीम पर सजाया गया है, जो मकड़ी के जाल और थर्मोकोल से बना है।

कॉकरोच थीम पर बना पंडाल। (जागरण)

कॉकरोच थीम पर बना पंडाल। (जागरण)

HighLights

  1. विनोदपुर में कॉकरोच थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल।

  2. मकड़ी के जाल और थर्मोकोल से बनी अनोखी आकृतियां।

  3. पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने एक महीने में किया तैयार।

संवाद सहयोगी, कटिहार। देश की सियासत में कॉकरोच की चर्चा के बीच कटिहार के विनोदपुर में भी तिलचट्टा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यहां दुर्गा पूजा समिति ने मकड़ी के जाल और थर्मोकोल से बने काकरोच की आकृतियों से अनोखा पंडाल सजाया है। इसकी विशेष सजावट बच्चों और शहरवासियों को आकर्षित कर रही है।

विनोदपुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार गोयनका ने बताया कि यहां वर्ष 1935 से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है।

पहले यह इलाका बंगाली टोला के नाम से जाना जाता था। पूर्वजों द्वारा शुरू की गई पूजा परंपरा आज भी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉकरोच थीम का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

इसे बच्चों के मनोरंजन और लोगों को कुछ नया अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार कराया गया है। समिति के सचिव अमर प्रताप ने बताया कि पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के नवद्वीप से कारीगर बुलाए गए थे।

इसे तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा। पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा सहित आयोजन का कुल बजट लगभग पांच लाख रुपये है।

पंडाल में सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए भी खास आकर्षण बनाए गए हैं। मकड़ी के जाल और कॉकरोच की अनूठी सजावट के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: स्नातक और शिक्षक कोटे की 8 सीटों पर 23 को वोटिंग, मैदान में 150 प्रत्याशी