विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव: स्नातक और शिक्षक कोटे की 8 सीटों पर 23 को वोटिंग, मैदान में 150 प्रत्याशी

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:56 PM (IST)

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 5.32 लाख से अधिक मतदाता 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को।

  2. कुल 532847 मतदाता 150 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

  3. मतगणना 27 अक्टूबर को, परिणाम की घोषणा होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता अपना वोट गिराएंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं।

स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।

शिक्षक कोटे की चार (पटना, दरभंगा, सारण, तिरहुत) और स्नातक कोटे की भी चार (पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी) सीटों पर चुनाव हो रहा है।

शिक्षक कोटे की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं और स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए 492594 मतदाता। कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के साथ ही उनके भाग्य का निर्णय हो जाएगा और 27 अक्टूबर को मतगणना के साथ विजेता की घोषणा भी हो जाएगी।

164 ने किया था नामांकन

दलीय-निर्दलीय मिलाकर कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था। दस्तावेज की कमी और तथ्यगत त्रुटियों के कारण उनमें से 12 के पर्चे निरस्त हो गए थे।

दो निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। उसके बाद कुल 150 दावेदार शेष रह गए हैं। उनमें 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए हैं। शिक्षक कोटे की सीटों के लिए कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं।

स्नातक सीटोंं के मतदाता

निर्वाचन क्षेत्र पुरुष महिला मंगलामुखी कुल
कोसी 101056 33013 3 134072
तिरहुत 97998 45970 20 143988
दरभंगा 90006 36938 7 126951
पटना 66462 21117 4 87583
कुल 355522 137038 34 492594

शिक्षक सीटों के मतदाता

निर्वाचन क्षेत्र पुरुष महिला मंगलामुखी कुल
तिरहुत 6507 2250 3 8760
दरभंगा 6958 2068 0 9026
पटना 8413 3306 0 11719
सारण 8799 1949 0 10748
कुल 30677 9573 3 40253

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: 'वोट डालने से पहले 2005 का बिहार याद करें', नीरज-नवल की जीत के लिए NDA नेताओं ने झोंकी ताकत