विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड की दस्तक के साथ बिहार की हवा हुई जहरीली, पटना सिटी में सबसे ज्यादा प्रदूषण; जानें बाकी शहरों का हाल

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:00 AM (IST)

मौसम में बदलाव के साथ बिहार के शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिसमें पटना सिटी सबसे प्रदूषित इलाका रहा।

धुंध की चादर में लिपटा पटना। फोटो जागरण

धुंध की चादर में लिपटा पटना। फोटो जागरण

HighLights

  1. पटना सिटी प्रदेश का सबसे प्रदूषित इलाका बना।

  2. ठंड और कोहरे से वायु गुणवत्ता में गिरावट।

  3. प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते।

जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश के शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सुबह की धुंध और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषक कण वातावरण में जमा होने लगे हैं।

बुधवार को पटना सिटी प्रदेश का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 297 दर्ज किया गया। वहीं, हाजीपुर 235, सिवान का 240 और पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 209 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के दानापुर में एक्यूआइ 233, राजवंशी नगर में 250 और मुरादपुर में 151 दर्ज किया गया।

तारामंडल के आसपास की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही। यहां एक्यूआइ 119 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, किशनगंज 41 एक्यूआइ के साथ प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर रहा।

मुंगेर में 67, समस्तीपुर में 62 और सासाराम में 51 एक्यूआइ दर्ज किया गया। इन शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।

वहीं, आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, छपरा, दरभंगा, गया, गोपालगंज, कटिहार, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सहरसा में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार, ठंड के मौसम में कोहरे और तापमान में बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर पड़ता है। इस दौरान वातावरण में धूल और धुएं के कणों का फैलाव धीमा हो जाता है।

नतीजतन प्रदूषक लंबे समय तक हवा में बने रहते हैं और एक्यूआइ में वृद्धि होने लगती है। ठंड बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में भी शहरों की हवा की गुणवत्ता पर इसका असर दिख सकता है।

मध्यम प्रदूषित वाले शहर

सहरसा 159

बक्सर 149
आरा 141
मोतिहारी 136
औरंगाबाद 130
भागलपुर 130
गोपालगंज 126
गया 122
मुजफ्फरपुर 122
छपरा 121
दरभंगा 120
कटिहार 109

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

अच्छा : 0-50
संतोष जनक : 51-100
मध्यम प्रदूषित : 101-200
खराब : 201-300
बहुत खराब : 301-400
गंभीर : 401-450

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 19 November: घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, सूर्यास्त के बाद बढ़ेगी ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।