विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ की धूम के बाद जहरीली हुई बिहार की हवा, 300 के पार पहुंचा पटना का AQI

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:40 PM (IST)

छठ महापर्व के बाद पटना सहित बिहार के प्रमुख शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई।

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. छठ के बाद पटना सहित बिहार की हवा प्रदूषित हुई।

  2. राजवंशी नगर में एक्यूआइ 315, रेड जोन में पहुंचा।

  3. ठंड और कोहरे से प्रदूषक तत्वों का फैलाव बढ़ा।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व के दौरान आस्था और उत्साह के बीच पटना सहित बिहार के प्रमुख शहरों की हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई।

घाटों और आसपास के इलाकों में उमड़ी भीड़, वाहनों की आवाजाही, घाटों से लेकर घर की छतों पर पटाखे फोड़ने एवं धूल-कणों के कारण वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ी।

वातावरण में नमी और सुबह-शाम कोहरे के प्रभाव से प्रदूषक तत्वों के फैलाव के कारण हवा प्रदूषित हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, सोमवार को पटना सहित 12 शहरों की हवा प्रदूषित रही।

राजवंशी नगर में दिल्ली ज्यादा AQI 

पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 220 दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के राजवंशी नगर की हवा प्रदेश में सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआइ 315 के साथ रेड जोन में रहा।

तारामंडल और मुरादपुर के पास 200, दानापुर में 198, पटना सिटी में 171 एवं समनपुरा में 175 एक्यूआइ दर्ज किया गया, जबकि समस्तीपुर, किशनगंज, सासाराम, मुंगेर की हवा संतोषजनक रही।

पर्षद के अनुसार ठंड के दिनों में कोहरे और तापमान में बदलाव के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषकों का फैलाव प्रभावित होता है। कोहरे की स्थिति में धूल और धुएं के कण लंबे समय तक वातावरण में रहने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।

शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

शहर AQI श्रेणी
अररिया 288 खराब
दरभंगा 275 खराब
आरा 266 खराब
हाजीपुर 259 खराब
भागलपुर 239 खराब
सहरसा 238 खराब
बक्सर 236 खराब
सिवान 234 खराब
राजगीर 224 खराब
पटना 220 खराब
मधुबनी 219 खराब
पूर्णिया 206 खराब
गोपालगंज 201 खराब

मध्यम प्रदूषित वाले शहर

बेगूसराय 189
गया 179
बेतिया 178
मुजफ्फरपुर 168
औरंगाबाद 155
बिहारशरीफ 119
छपरा 119

वायु गुणवत्ता की श्रेणी (AQI)

श्रेणी AQI रेंज
अच्छा 0 – 50
संतोषजनक 51 – 100
मध्यम प्रदूषित 101 – 200
खराब 201 – 300
बहुत खराब 301 – 400
गंभीर 401 – 450

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी की मारामारी, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटें फुल; पूर्व मध्य रेलवे की क्या है तैयारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।