विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar AQI: बिहार में मौसम बदलते ही बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, अररिया और सिवान की हवा सबसे खराब

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:53 AM (IST)

मौसम बदलने के साथ बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। अररिया, सिवान और पटना के राजवंशी ...और पढ़ें

बिहार में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. अररिया, सिवान, राजवंशी नगर की हवा सबसे खराब दर्ज।

  2. मौसम में बदलाव और कोहरे से बढ़ा वायु प्रदूषण।

  3. बिहार के कई शहरों में मध्यम प्रदूषित हवा रही।

जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में बदलाव आने के साथ राजधानी सहित कई शहरों की हवा प्रदूषित होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अररिया, सिवान एवं राजधानी के राजवंशी नगर की हवा सबसे खराब रही। 

अररिया का 218 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया। जबकि, राजवंशी नगर का 205 एवं सिवान का 204 एक्यूआई दर्ज किया गया। पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। जबकि, पटना सिटी का 171, समनपुरा का 157, दानापुर का 134 एवं मुरादपुर का 132 दर्ज किया गया। 

कोहरे और तापमान में बदलाव के कारण बढ़ा प्रदूषण

प्रदेश के पूर्णिया, कटिहार, मोतिहारी, बेतिया, सहरसा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया, गोपालगंज, मधुबनी, औरंगाबाद, बक्सर एवं आरा की हवा मध्यम प्रदूषित शहरों में रहा। वहीं, राजगीर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, बिहारशरीफ, किशनगंज, मुंगेर, सासाराम एवं समस्तीपुर की हवा संतोषजनक रही। 

पर्षद के अनुसार ठंड के दिनों में कोहरे और तापमान में बदलाव के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषकों का फैलाव प्रभावित होता है। कोहरे की स्थिति में धूल और धुएं के कण लंबे समय तक वातावरण में रहने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।

मध्यम प्रदूषित वाले शहर 

शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
पूर्णिया 199
कटिहार 185
मोतिहारी 183
बेतिया 179
पटना 161
सहरसा 161
हाजीपुर 152
मुजफ्फरपुर 149
गया 135
गोपालगंज 132
मधुबनी 130
औरंगाबाद 120
बक्सर 103
आरा 102

 

यहां की हवा रही संतोषजनक

शहर का नाम AQI
राजगीर 95
सीतामढ़ी 91
बेगूसराय 90
बिहारशरीफ 85
किशनगंज 68
मुंगेर 62
सासाराम 54
समस्तीपुर 51

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

श्रेणी AQI मान
अच्छा 0 - 50
संतोषजनक 51 - 100
मध्यम प्रदूषित 101 - 200
खराब 201 - 300
बहुत खराब 301 - 400
गंभीर 401 - 450

यह भी पढ़ें- बिहार में अचानक करवट लेगा मौसम: 13 जिलों में बारिश के आसार, 16 शहरों का लुढ़का तापमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।