विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Sakshamta Pariksha : सक्षमता परीक्षा लेने वाली एजेंसी को शिक्षा विभाग ने किया ब्लैक लिस्ट, सामने आई ये बड़ी वजह

Published: Thu, 02 Jan 2025 10:58 AM (IST)

सक्षमता परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए ...और पढ़ें

सक्षमता परीक्षा लेने वाली एजेंसी हुई ब्लैक लिस्ट
सक्षमता परीक्षा लेने वाली एजेंसी हुई ब्लैक लिस्ट

HighLights

  1. परीक्षा में इस एजेंसी द्वारा प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति की गई
  2. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कार्रवाई करने की सिफारिश की थी

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Sakshamta Pariksha: शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा लेने वाली एजेंसी डिजिटल सर्विस लिमिटेड, चेन्नई को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इस एजेंसी का एग्रीमेंट भी रद कर दिया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई सक्षमता परीक्षा में एजेंसी की ओर से गड़बड़ी की गई थी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।

एग्रीमेंट रद हुआ

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि एम/एस एसआइएफवाइ डिजिटल सर्विस लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभाग के साथ किए गए एक एग्रीमेंट को तत्काल प्रभाव से रद किया गया है। साथ ही इस एजेंसी को काली सूची में डाल दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों की साक्षमता परीक्षा 2024 में इस एजेंसी द्वारा प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति की गई। साथ ही अन्य गड़बड़ी भी की गई।

परीक्षा में गड़बड़ी के बाद एक्शन

इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद एजेंसी से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एजेंसी द्वारा भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए।

साथ ही शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्न कोड को बदला गया, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की गई।

विद्यालयों में सात जनवरी तक विशिष्ट शिक्षक करेंगे योगदान

सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षक विशिष्ट शिक्षक के रूप में एक से सात जनवरी तक अपने विद्यालय में योगदान देंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

कुटुंबा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शिवनबिगहा में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर आभा कुमारी ने बुधवार को योगदान दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह ने शिक्षिका का योगदान स्वीकृत किया।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह विद्यालय वर्ग एक से पांच तक की है। विशिष्ट शिक्षिका को मिलाकर विद्यालय में तीन शिक्षक हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के जारी आदेश के अनुसार निलंबित शिक्षक निलंबन की समाप्ति के बाद विद्यालय में योगदान करेंगे। मातृत्व अवकाश पर रहीं शिक्षिका जिला शिक्षा पदाधिकारी के इमेल पर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करेंगें।

जो शिक्षक सात जनवरी के बाद योगदान करेंगे उनका वेतन योगदान की तिथि से अनुमान्य होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कई विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षकों ने योगदान दिए हैं।

ये भी पढ़ें

BPSC Protest: परीक्षार्थियों के इस आरोप से भड़क सकता है बीपीएससी, मुख्य सचिव को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Teacher Salary: बिहार के सरकारी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी को लेकर सरकार ने दे दी बड़ी खुशखबरी