बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, खान एवं भू-तत्व और नगर विकास विभाग में 22 अधिकारियों के तबादले
बिहार में खान एवं भू-तत्व और नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दोनों विभागों में कुल 44 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
HighLights
बिहार के खान एवं नगर विकास विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले।
खान एवं भू-तत्व विभाग के 22 खनिज विकास पदाधिकारी बदले गए।
नगर विकास विभाग में 22 सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी स्थानांतरित।
राज्य ब्यूरो, पटना। खान एवं भू-तत्व विभाग ने विभिन्न जिलों में तैनात 22 खनिज विकास पदाधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार मधुबनी के खनिज विकास पदाधिकारी संतोष कुमार को खान एवं भूतत्व विभाग, पटना में पदस्थापित किया गया है। मुख्यालय में पदस्थापित शंभू प्रसाद साहू को समस्तीपुर भेजा गया है।
मुख्यालय सहायक निदेशक आनंद प्रकाश को जिला खनन कार्यालय, पटना भेज दिया गया है। वे अपने वेतनमान में उपनिदेशक, अंचल कार्यालय, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मुख्यालय के सहायक निदेशक विकाश कुमार पासवान को औरंगाबाद भेजा गया है।
कार्तिक कुमार का तबादला कैमूर
कार्तिक कुमार का तबादला कैमूर, नालंदा के सहायक निदेशक मुकेश कुमार का रोहतास, रोहतास के खनिज विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार का जमुई तथा कैमूर की पदाधिकारी प्रिया दीपिका का रोहतास भेजा गया है।
गया से नवेन्दु कुमार सिंह को जहानाबाद भेजा गया है। वे नालंदा के खनिज विकास पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। औरंगाबाद से हरेश कुमार को अररिया तथा मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक मो. अखलाक हुसैन को किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।
मो. इमरान अंसारी को मधुबनी भेजा
शिवहर से मो. इमरान अंसारी को मधुबनी, बेतिया से सुमन कुमारी को दरभंगा, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं निधि भारती को सुपौल तथा प्रणव कुमार प्रभाकर को मोतिहारी भेजा गया है।
वैशाली से बीना कुमारी का तबादला खान एवं भूतत्व विभाग, दरभंगा के धनश्याम झा को खगड़िया, समस्तीपुर के सहायक निदेशक पंकज कुमार को विभागीय मुख्यालय, पटना, अररिया की खनिज विकास पदाधिकारी ऋचा को विभागीय मुख्यालय, पटना, भागलपुर के अम्बिक कुमार को गया, लखीसराय के कुमार रंजन को विभागीय मुख्यालय, पटना तथा जमुई के केशव कुमार पासवान को बेतिया भेजा गया है।
नगर विकास विभाग में कनीय-सहायक इंजीनियर समेत 22 तबादले
राज्य सरकार ने नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ ही सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विभाग ने एक साथ 22 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन में तैनात पांच कनीय अभियंता, चार सहायक अभियंता के अलावा सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े 13 अधिकारी शामिल हैं। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
