बिहार: एक तरफ 9 DM समेत 10 IAS अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, दूसरी तरफ इन अधिकारियों पर कसा शिकंजा
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है, जिनमें 2018 बैच के नौ जिलों के डीएम शामिल हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को अपर सचिव में प्रोन्नति
HighLights
10 IAS अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली।
2018 बैच के नौ जिलों के डीएम प्रोन्नत हुए।
अनुशासनिक कार्रवाई का ब्योरा ऑनलाइन करना अनिवार्य।
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति (Bihar IAS Promotion) दी गई है। प्रोन्नति पाने वाले 2018 बैच के अधिकारी हैं और इनमें से नौ अलग-अलग जिलों में डीएम के रूप में तैनात हैं।
जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है उनमें कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी, शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी, सारण के डीएम, वैभव श्रीवास्तव, अररिया के डीएम, विनोद दूहन, मधेपुरा के डीएम, अभिषेक रंजन, शेखपुरा के डीएम, शेखर आनंद, अरवल की डीएम अमृषा बैंस, बक्सर की डीएम साहिला, मुंगेर के डीएम, निखिल धनराज निप्पणीकर तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह शामिल है। प्रोन्नति अगले वर्ष एक जनवरी से प्रभावी होगी।
आईएएस-आईपीएस व भारतीय वन सेवा के अफसरों के खिलाफ सेवा संपुष्टि पूर्व अनुशासनिक कार्रवाई का ब्योरा ऑनलाइन करने का निर्देश
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के खिलाफ अगर उनकी सेवा संपुष्टि के पूर्व अनुशासनिक कार्रवाई होती है तो इसका ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।
राजस्व पर्षद के सचिव ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक बिपार्ड, सभी प्रधान सचिव व सचिव , सभी विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाधिकारियों को पुराने निर्णय का पत्र भेजा है।
पत्र में यह जिक्र है कि राजस्व पर्षद की स्वीकृति के लिए अनुशासनिक कार्रवाई का ब्योरा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इस क्रम मे एक वृहत दंड तथा एक लघु दंड से संबंधित अनुशासनिक कार्रवाई की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत विवरण ऑनलाइन भेजा जाना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।