विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 681 वर्ग किमी में नया इको-टूरिज्म हब, 3 जिलों के जंगल की बदलेगी तस्‍वीर; रोजगार के खुलेंगे अवसर

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:42 PM (IST)

बिहार सरकार भीमबांध क्षेत्र को 681 वर्ग किमी में एक बड़े इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। ...और पढ़ें

भीमबांध का इलाका बनेगा नया इको टूर‍िज्‍म केंद्र। सांकेत‍िक तस्‍वीर

भीमबांध का इलाका बनेगा नया इको टूर‍िज्‍म केंद्र। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. भीमबांध क्षेत्र 681 वर्ग किमी में इको-टूरिज्म हब बनेगा।

  2. मुंगेर, लखीसराय, जमुई के प्राकृतिक स्थल पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे।

  3. स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भीमबांध क्षेत्र को बड़े इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने पहल कर दी है।

मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले के करीब 681.14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य और आसपास के प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके ल‍िए जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू हो गई है। कोशिश है कि घने जंगल, पहाड़ियां, समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक गर्म जलकुंड को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए।

मुंगेर, लखीसराय और जमुई के वन क्षेत्रों को जोड़कर विकास की तैयारी

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परियोजना में पर्यटन विकास के लिए तीन क्लस्टर बनाए गए हैं। पहले क्लस्टर में भीमबांध, बेलाटांड़, चोरमारा और भट्टा कोल पर्यटन स्थल को शामिल किया गया है।

दूसरे क्लस्टर में कुकुरझप जलाशय और अंजन डैम, वहीं, तीसरे क्लस्टर में खड़गपुर झील, सिंधवारणी और भवरा कोल को शामिल किया गया है। इस तरह अलग-अलग प्राकृतिक स्थलों को जोड़कर एक समग्र पर्यटन सर्किट तैयार करने की परिकल्पना है।

परियोजना के लिए जल संसाधन विभाग, पर्यटन विभाग और वन विभाग की जमीन चिह्नित कर ली गइईहै। हालांकि, जमीन का यह ब्योरा फिलहाल अस्थायी है।

रोजगार और आजीविका बढ़ाने पर भी जोर

अंतिम रकबा सर्वेक्षण, सत्यापन और सीमांकन के बाद ही तय होगा। इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने का प्रस्ताव है।

वन नियमों और संरक्षण संबंधी प्राथमिकताओं का पालन करते हुए पर्यटकों के आवागमन और सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यटन आधारित रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। इसके लिए पर्यटन स्थलों के विकास, प्रबंधन और संचालन में विशेषज्ञ संस्थाओं की भागीदारी की परिकल्पना की गई है।

प्राकृतिक गर्म जलस्रोतों को इको-वेलनेस पर्यटन के रूप में विकसित करने की भी विशेष संभावना है। इससे भीमबांध को केवल वन्यजीव और प्रकृति पर्यटन तक सीमित रखने के बजाय साहसिक पर्यटन और प्रकृति आधारित अनुभवों के बड़े केंद्र के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के जंगल, पहाड़ और जलाशय बनेंगे नए पर्यटन केंद्र, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश, रोजगार को म‍िलेगा बूस्‍ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।