विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ओला-उबर को टक्कर देगी 'भारत टैक्सी': नवंबर अंत से शुरुआत, ड्राइवर भी बनेंगे कंपनी के हिस्सेदार

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:54 PM (IST)

बिहार में नवंबर के अंत तक भारत टैक्सी सेवा शुरू होगी, जिसके लिए कस्टमर ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।

भारत टैक्सी। (फाइल फोटो)

भारत टैक्सी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नवंबर के अंत तक बिहार में भारत टैक्सी सेवा शुरू होगी।

  2. कस्टमर ऐप की टेस्टिंग पूरी, 2,005 ड्राइवर जुड़े।

  3. पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर में पहले चरण में सेवा।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में नवंबर माह के अंत तक भारत टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए भारत टैक्सी कस्टमर एप को एक्टिवेट कर दिया गया है तथा एप की टेस्टिंग पूरी भी कर ली गई है।

भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारियों को लेकर सोमवार को परिवहन सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में विश्वेश्वरैया भवन में बैठक आयोजित की गई।

परिवहन सचिव ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से टैक्सी चालकों और यात्रियों दोनों को परिवहन का नया एवं बेहतर विकल्प मिलेगा।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को आपसी समन्वय के साथ शेष तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

इन शहरों में होगी शुरुआत

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि प्रथम फेज में पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है।

ऑटो एवं कैब एसोसिएशन के सहयोग से अधिक से अधिक ड्राइवरों को इस प्लेटफार्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भारत टैक्सी के सीईओ कर्नल हिमांशु ने बताया कि बिहार में अब तक लगभग 2,005 टैक्सी चालक भारत टैक्सी प्लेटफार्म से जुड़ चुके हैं।

मालूम हो कि भारत टैक्सी मोबाइल एप आधारित टैक्सी बुकिंग सेवा है। इसका संचालन सहकारी मॉडल के तहत होता है, जिसमें टैक्सी चालक केवल ड्राइवर नहीं, बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य और हिस्सेदार भी बन सकते हैं।

बैठक में पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा, डीआईजी ट्रैफिक सुशांत कुमार सरोज के साथ बिहार मोटर कैब ड्राइवर्स यूनियन तथा पटना कैब ड्राइवर्स यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से गंडक पुल तक: बिहार को मिल सकती है 49000 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट्स की सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।