विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुवंश व भाई वीरेंद्र का U Turn, बोले- नीतीश अच्‍छे आदमी, PM बनने के योग्‍य

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 08:32 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 11:16 PM (IST)

बिहार के सत्‍ताधारी महागठबंधन में राजद के रधुवंश प्रसाद व भाई वीरेंद्र का नीतीश कुमार के प्रति बदला नजरिया चर्चा ...और पढ़ें

रघुवंश व भाई वीरेंद्र का U Turn, बोले- नीतीश अच्‍छे आदमी, PM बनने के योग्‍य
रघुवंश व भाई वीरेंद्र का U Turn, बोले- नीतीश अच्‍छे आदमी, PM बनने के योग्‍य

पटना [जेएनएन]। बिहार के महागठबंधन में राजद के कुछ नेताओं का 'हृदय परिवर्तन' चर्चा का विषय बना हुआ है। कल तक जो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलते नहीं थकते थे, आज उनकी शान में कसीदे काढ़ रहे हैं। भाजपा की मानें तो इसके पीछे चौतरफा घिरे लालू की मुश्किलें कम करने के लिए राजद का जदयू के साथ पैच-अप का प्रयास है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राजद के कुछ नेता, खासकर रघुवंश प्रसाद सिंह व भाई वीरेंद्र हमेशा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहे। उनके बयानों ने महागठबंधन में खलबली मचा दी। हाल में हालात तो ये हो गए कि जदयू ने भी इसपर कड़ा स्‍टैंड ले लिया। जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी सहित कुछ अन्‍य नेताओं ने महागठधंन की उम्र पर सवाल खड़े किए। कहा कि वे भाजपा के साथ गठबंधन में सहज थे।

इसके बाद राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद सहित वरीय नेताओं के स्‍तर पर शुरू डैमेज कंट्रोल के प्रयासों का असर है कि रघुवंश प्रसाद व भाई वीरेंद्र के सुर बदल गए हैं। बकौल भाई वीरेंद्र, नीतीश कुमार अच्‍छे आदमी हैं। इसी कारण तो राजद ने विधानसभा में ज्‍यादा संख्‍या रहने के बावजूद  उन्‍हें सीएम बनाया है। उधर, राधुवंश प्रसाद सिंह कहते हैं कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं।

यह भी पढ़ें: ...जीएसटी का जश्न और महागठबंधन का प्यार-तकरार

राजद के इन फायरब्रांड नेताओं के 'हृदय परिवर्तन' पर तंज करते हुए भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल कहते हैं कि इसके पीछे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बढ़तीं मुश्किलें हैं। घोटालों के आरोपों से घिरे लालू अभी नीतीश से बैर मोल लेना नहीं चाहते।

यह भी पढ़ें: लालू अपने कुनबे के साथ जाकर सीएम नीतीश से माफी मांगे- गिरिराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।