Move to Jagran APP

बेवफा सोनम की फिर मची धूम, गूगल पर PM मोदी को भी पछाड़ बनाई जगह

सोनम गुप्ता का अस्तित्व हो या नहीं, उसकी बेवफाई के चर्चे की धूम है। चर्चा इतनी कि सोनम गुप्ता को 2016 में गूगल की सर्वाधिक सर्च किए गए पर्सनैलिटी की सूची में जगह मिल गई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 15 Dec 2016 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 10:24 PM (IST)
बेवफा सोनम की फिर मची धूम, गूगल पर PM मोदी को भी पछाड़ बनाई जगह

पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के बाद सोनम गुप्ता की बेवफाई की दुनियाभर में धूम है। बिहार में भी यह नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। सोनम गुप्ता कौन है, यह तो पता नहीं, लेकिन लोगों में उसे जानने की उत्सुकता इस कदर रही है कि यह नाम गूगल द्वारा जारी 2016 में सर्च की गई टॉप ट्रेंडिंग 10 पर्सनैलिटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हैं।

loksabha election banner

नोटबंदी के बाद 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा 10 रुपया का एक नोट वायरल हो गया था। इसके बाद सोनम गुप्ता की धूम मच गई। सोनम गुप्ता बनकर लोगों ने इस बेवफाई के आरोप पर अपने जवाब भी दिए। सोनम गुप्ता को लेकर गाने बने, वीडियो भी बनाए गए। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी की आवाज में सोनम गुप्ता की बेवफाई के बहाने राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसती मिमिक्री भी बनाई गई।

इन सब गतिविधियों का परिणाम यह रहा कि सोनम गुप्ता का नाम गूगल पर सर्च किया जाता रहा। स्थिति ऐसी बनी महज कुछ महीनों के भीतर यह काल्पनिक नाम असली हस्तियों को पछाड़कर गूगल की टॉप 10 ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी की सूची में शामिल हो गया।

रघुवंश का PM मोदी पर हमला, कहा- एक थीं 'अम्मा' दूसरा है 'निकम्मा'

बहरहाल, गूगल द्वारा बुधवार को जारी इस सूची में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नंबर वन हैं। दूसरे स्थान पर रियो ओलिम्पिक 2016 में भारत के लिए मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का नाम है तो सोनम गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। सोनम गुप्ता के बाद चौथे स्थान पर जिमनास्ट दीपा कर्मकार हैं।

बार गर्ल्स संग डांस के लिए जाने जाते ये MLA, जानिए इनका नया कारनामा

गूगल की लिस्ट में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धॉनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी - एन अनटोल्ड स्टोरी' में से चर्चा में आईं अभिनेत्री दिशा पटानी हैं। रियो ओलिम्पिक 2016 में मेडल जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक भी इस सूची में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.