विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ में बारात मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग, 11 साल के बच्चे के गले में लगी गोली

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:19 AM (IST)

बाढ़ के बुढ़नपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 11 वर्षीय आर्यन कुमार के गले में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया है, पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान में जुटी है।

11 साल के बच्चे के गले में लगी गोली (सौ. जागरण)

11 साल के बच्चे के गले में लगी गोली (सौ. जागरण)

HighLights

  1. बाढ़ में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना।

  2. 11 वर्षीय बच्चे आर्यन कुमार के गले में लगी गोली।

  3. घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर।

संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 11 वर्षीय बच्चा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बारात मिलन के दौरान चलाई गई गोली आर्यन कुमार के गले में जा लगी। गोली लगते ही बच्चा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

आर्यन कुमार के गले में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर गांव में शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान बारात मिलन की रस्म चल रही थी। तभी कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली कृष्णानंद सिंह के 11 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के गले में लग गई। 

अचानक हुई इस घटना से समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजन और ग्रामीण घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि गोली गले को छूते हुए बाहर निकल गई है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि, बेहतर और विस्तृत उपचार के लिए परिजन उसे लेकर पटना रवाना हो गए।

हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने के साथ ही इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगा रही है। समारोह में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। शादी-विवाह में प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 4 साल तक यौन शोषण का आरोप, पटना AIIMS के पूर्व जूनियर डॉक्टर पर FIR; गर्भपात और जान से मारने की धमकी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।