विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बख्तियारपुर में गंगा की लहरों में दफन किया हत्या का राज! पहले नाव का भाड़ा तय किया, फिर बीच धार में मार दी गोली

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:18 PM (IST)

पुलिस ने बख्तियारपुर के रवाईच निवासी गौरव कुमार उर्फ गोलू की गुमशुदगी को हत्या का मामला बताया है, जिसमें शव को गंगा में फेंक दिया गया। मामले में नाव उपलब्ध कराने वाले राकेश और उसके भाई मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

गंगा की लहरों में दफन किया हत्या का राज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

गंगा की लहरों में दफन किया हत्या का राज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. गौरव कुमार उर्फ गोलू की गुमशुदगी हत्या में बदली, शव गंगा में।

  2. आरोपियों ने नाव पर गोली मारकर शव गंगा में फेंका।

  3. नाविक राकेश और मुकेश गिरफ्तार, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में।

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर। रवाईच निवासी गौरव कुमार उर्फ गोलू की गुमशुदगी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या कर शव गंगा में फेंकने की बात कही। 

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन मामले में संलिप्त अपराधियों ने राकेश कुमार से संपर्क कर नाव का भाड़ा तय किया। इसके बाद राकेश ने अपराधियों को घोसवरी में नाव उपलब्ध कराया, जिसे उसका भाई मुकेश कुमार चला रहा था। 

शव को बीच गंगा में फेंक दिया

इसी बीच मृतक और अपराधी नाव से जब चिरैया के सामने बीच गंगा में पहुंचे आरोपितों ने गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को बीच गंगा में फेंक दिया। 

हालांकि मामले में गिरफ्तार सालिमपुर थाना के ग्यासपुर महाजी निवासी नाविक और उसके भाई के निशानदेही पर पुलिस ने नाव से खून के धब्बे जब्त कर एफ एस एल को जांच के लिए उपलब्ध कराया। पुलिस ने शव की तलाशी के क्रम में मछुआरों और एसडीआरएफ के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी 

इधर आरोपितों को पहचान कर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है। वहीं मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाले राकेश और उसके नाविक भाई मुकेश को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। हत्या की सूचना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। 

हालांकि पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपितों की संख्या का खुलासा नहीं कर पा रही है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।