विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के अथमलगोला में दिल दहला देने वाला हादसा: दादा को खाना देकर लौट रहे एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:03 PM (IST)

अथमलगोला के चंदा गांव में संडा नदी के गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। दादा को खाना देकर लौटते समय वे नदी में नहाने उतरे थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।

एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत।

  2. संडा नदी के गड्ढे में डूबने से हादसा।

  3. दादा को खाना देकर लौटते समय हुई घटना।

संवाद सूत्र, अथमलगोला। थाना क्षेत्र के चंदा गांव में शुक्रवार की शाम संडा नदी के गड्ढे में डूबने से दो बच्ची समेत तीन बच्चें की मौत हो गई, तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे, जिससे घर में कोहराम मच गया।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चंदा निवासी रामप्रताप यादव शुक्रवार को अपने खेत में धान की फसल कटवा रहे थे। जिन्हें खेत में खाना पहुंचाने उनके बड़े बेटे शैलेन्द्र यादव के 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार एवं 8 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी तथा छोटे बेटे की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी गई थी, अपने दादा को खाना पहुंचाने के बाद तीनों घर लौट रही थी। 

रास्ते में संडा नदी के गड्ढे में जमे पानी में तीनों बच्चें स्नान करने लगें, इसी बीच गहरे पानी में शिवानी कुमारी चली गई जो डूबने लगी, जिसे बचाने के क्रम में एक एक कर तीनों की डूबने से मौत हो गई।

तीनों बच्चे पानी में लापता 

नदी के समीप मवेशी चरा रहे एक बच्चे ने पानी में डूबते हुए बच्चों को देखा, जिसके बाद शोर मचाया, जिसके बाद कई ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे, तबतक तीनों बच्चे पानी लापता हो चुके थे, इधर तीनों बच्चें के स्वजन भी बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर नदी किनारे पहुंचे। 

ग्रामीणों ने नदी से तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला, अपने बेटे रितेश एवं बेटी सोनाली की शव देखते ही मां शोभा कुमारी एवं उनके अन्य दो छोटे बेटे बेटी दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं शिवानी कुमारी की मां जयगुन देवी एवं उनके अन्य दोनों छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। 

शव को घर पर लाकर प्रशासन को सूचना दिया

ग्रामीणों ने तीनों शव को घर पर लाकर प्रशासन को सूचना दिया, इधर तीनों पोते पोती का शव देख दादा रामप्रताप यादव एवं दादी फूला देवी के आंखों के आंसू रुक नहीं रहे थे। 

वहीं बड़े बेटे शैलेन्द्र यादव अपने बेटे बेटी की शव देख बार बार बेहोश हो जा रहे थे, वही शिवानी के पिताजी धर्मेंद्र यादव दिल्ली में रहते हैं जो बेटी की मौत की खबर सुन घर पहुंच रहे हैं, जबकि मां जयगुन देवी एवं अन्य दो बच्चें घर पर शिवानी की शव देख चीत्कार पारकर रो रहे थे। एक साथ एक ही घर से तीन बच्चों का शव उठते देख ग्रामीणों के भी आंखों की आंसू रुक नहीं रहे थे।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हैं।

इस संबंध में अंचल प्रशासन ने बताया की संडा नदी के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों को मौत हुई है, सरकारी प्रावधान के अनुसार बच्चों के स्वजन को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गृहप्रवेश के भोज में गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; मनेर में 40 लाख के गहने और 5 लाख नकद ले उड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।