विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरिफ मोहम्मद खान ने ईश्वर के नाम पर पढ़ी राज्यपाल पद की शपथ, कहा- देश की व्यवस्था को चला रहे बिहार के लोग

Published: Fri, 03 Jan 2025 09:55 AM (IST)

आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पहले वे केरल के ...और पढ़ें

बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने ली शपथ
बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने ली शपथ

HighLights

  1. बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान
  2. प्रदेश के लोगों की सेवा और कल्याण का किया वादा

राज्य ब्यूरो, पटना। आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाई। खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल ने हिंदी में शपथ ली। 'मैं, आरिफ मोहम्मद खान, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं श्रद्धापूर्वक बिहार के राज्यपाल के पद का कार्यपालन करूंगा तथा अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूंगा और मैं बिहार की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूंगा।'

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, नीतीश मंत्रिमंडल के कई मंत्री और दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर के अतिरिक्त बिहार विधानमंडल के अनेक सदस्य, सरकार के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, राज्यपाल के स्वजन के साथ अन्य गणमान्य शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।

सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों के प्रश्न पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार काफी आगे जाएगा। यहां के लोगों में बिहार को आगे ले जाने की पूरी क्षमता है। पूरे देश की व्यवस्था बिहार के लोग चला रहे हैं।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि मैं बिहार के लोगों की सेवा और इनके कल्याण के लिए यहां आया हूं, जिस कार्य में लगा रहूंगा।

मीडिया ने प्रश्न किया कि आप राजद प्रमुख लालू यादव के घर भी गए थे, क्या कहेंगे? इसपर राज्यपाल ने कहा कि हर चीज को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वर्ष 1975 से भी पहले का हम लोगों का परिचय है। कोई भी किसी शहर में जाता है तो अपने पूर्व परिचितों से मिलता है।

केरल के राज्यपाल थे आरिफ मोहम्मद खान

इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे। 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया, जिसके बाद आरिफ मोहम्मद खान को बिहार की जिम्मेदारी दी गई। वहीं बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं बिहार के नए राज्यपाल

बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बरवाला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की और यहीं से उन्होंने छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा।

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary: 'नीतीश कुमार अच्छी तरह से जानते हैं कि...', अब सम्राट चौधरी के बयान से सियासी घमासान

Bihar Politics: बिहार में सियासी घमासान के बीच मुकेश सहनी की भविष्यवाणी, बताया किसके नेतृत्व में बनेगी सरकार