विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज में पहली नजर का प्यार और कोलकाता के मंदिर में गुपचुप शादी, किसी फिल्म से कम नहीं अनंत सिंह की लव स्टोरी

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:37 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच उनकी और पत्नी नीलम देवी की प्रेम कहानी फिर से चर्चा में है।

अनंत सिंह की लव स्टोरी (सोर्स. फेसबुक पेज बाढ़ जिला @barhjila)

अनंत सिंह की लव स्टोरी (सोर्स. फेसबुक पेज बाढ़ जिला @barhjila)

HighLights

  1. बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

  2. अनंत सिंह-नीलम देवी की प्रेम कहानी फिर सुर्खियों में है।

  3. कॉलेज में मुलाकात, कोलकाता में गुपचुप शादी हुई थी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में अपनी दबंग छवि और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बाहुबली और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल, उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी तय हो गई है, जिसके चलते उनके पैतृक गांव नदवां में शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 20 नवंबर को तिलक की रस्म होगी और 25 नवंबर 2026 को शिवांगी, ऋषिकेश कुमार के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगी।

बेटी की शादी के इस खास मौके पर अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की अपनी प्रेम कहानी भी एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

कॉलेज की परीक्षा के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान खुद अनंत सिंह ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी और नीलम देवी की पहली मुलाकात एक कॉलेज में हुई थी। उस दिन नीलम देवी अपनी परीक्षा देने आई थीं, जबकि अनंत सिंह किसी जानकार को परीक्षा दिलाने वहां पहुंचे थे। 

WhatsApp Image 2026-11-17 at 12.31.43 PM

(सोर्स: फेसबुक पेज @NeelamDeviBihar)

इसी दौरान अनंत सिंह की नजर नीलम देवी पर पड़ी और पहली ही नजर में वह उन्हें भा गईं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो जल्द ही गहरे प्यार में बदल गया।

बिहार छोड़कर कोलकाता में क्यों की शादी?

अनंत सिंह के मुताबिक, प्यार होने के बाद दोनों ने शादी करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और कुछ ही दिनों में जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। हालांकि, दोनों ने बिहार में शादी करने के बजाय कोलकाता जाने का रास्ता चुना।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 12.32.22 PM

(सोर्स: फेसबुक पेज @NeelamDeviBihar)

इसके पीछे की वजह बताते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि अगर वे बिहार में शादी करते, तो जान-पहचान के लोग उन्हें देख लेते और यह बात हर तरफ फैल जाती। उस समय वे अपनी शादी को लोगों की नजरों से दूर और गुप्त रखना चाहते थे। इसी वजह से वे नीलम देवी को लेकर कोलकाता गए और वहां के प्रसिद्ध काली मंदिर में सादगी से शादी रचा ली।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 12.32.46 PM

(सोर्स: फेसबुक पेज @NeelamDeviBihar)

आज एक तरफ जहां नदवां में बेटी शिवांगी की शादी की शहनाइयां गूंजने को तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉलेज से शुरू होकर कोलकाता के मंदिर तक पहुंचने वाली अनंत सिंह और नीलम देवी की यह फिल्मी प्रेम कहानी और हर मुश्किल वक्त में नीलम देवी के उनके साथ डटे रहने के किस्से फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 200 एकड़ में पंडाल, हाथी-घोड़े और चार्टर्ड प्लेन! अनंत सिंह की बेटी की शादी के बीच वायरल हुई पप्पू यादव की वेडिंग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।