7 दिनों में जवाब नहीं दिया तो जाएगी कुर्सी? अनंत सिंह को विधानसभा सचिवालय का नोटिस
जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा सचिवालय ने दल बदल कानून के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
-1793634159699_m.webp)
अनंत सिंह। (फोटो- PTI)
HighLights
अनंत सिंह को विधानसभा सचिवालय का कारण बताओ नोटिस।
दल बदल कानून उल्लंघन का आरोप, सदस्यता खतरे में।
जदयू ने पहले ही अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित किया।
राज्य ब्यूराे, पटना। जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह को सात दिनों के भीतर इस प्रश्न का उत्तर देना होगा कि उनकी विधानसभा की सदस्यता क्यों न समाप्त कर दी जाए?
विधान सभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से सोमवार को अनंत सिंह के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
यह कार्रवाई जदयू के उस पत्र के आधार पर के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर दल बदल कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
नोटिस में जदयू के पत्र का भी उल्लेख किया गया है। जदयू ने यह कार्रवाई हाल में संपन्न विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों के चुनाव में अनंत सिंह की दल विरोधी भूमिका को लेकर की है।
इस चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने नीरज कुमार को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। अनंत सिंह अनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
दल बदल विरोधी कानून में किसी दल के विधायक का दूसरे दल के लिए प्रचार करना अनुचित है। जदयू ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता कर दी। छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया।