अनंत सिंह की बेटी की शादी में धरी रह गई प्रशासन की तैयारी, हाइवे पर भीड़ का डेरा; नदवां में दिखा कुंभ जैसा नजारा
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में नदवां गांव में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे प्रशासन बेबस दिखा और सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

अनंत सिंह की शादी में भीड़। फोटो जागरण
HighLights
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नदवां में भारी भीड़ उमड़ी।
प्रशासन भीड़ नियंत्रण में पूरी तरह बेबस और विफल दिखा।
सड़कों पर लंबा जाम लगा, घुड़दौड़ भी रद्द करनी पड़ी।
संवाद सहयोग, बाढ़। मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी पुत्री शिवांगी की शादी को लेकर वुधवार को मेहमाने का आने जाने का सिलसिला सुबह से ही उनके पैतृक गांव नदवां मे शुरू हो गया।
इस कारण बेगुसराई, बढ़हिया, मोकामा बख्तियारपुर, नालंदा की सड़क पर दबाब बढ़ गया। हालांकि जगह जगह प्रशासन तैनात दिखी, लेकिन भीड़ के आगे प्रशासन की तैयारी बौनी साबित हुई।
सड़क पर किसी तरह का जाम न हो इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह तैयारी की थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने मे पुलिस के पसीने छूट गए।
अनुमंडल के विभिन्न थानो को पुलिस अपने अपने क्षेत्र में सड़क पर नजर आये। दोपहर करीब दो बजे के आसपास घुड़दौड़ शुरू हुई, तो इसे देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
जमीन पर जगह नहीं मिलने के कारण सैकड़ो युवा बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे पोल के ऊपर चढ़ गए। हालांकि भीड़ देख घुड़दौड़ को निरस्त कर दिया गया।
VIP मेहमानों ने की शिरकत
इससे पहले यूपी के सांसद ब्रज भूषण सिंह हेलिकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने अनंत सिंह से मिलकर बिटिया की शादी का शुभकामना दिया।
वहीं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामकृपाल यादव, विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार भी बुधवार को दिन मे अनंत सिंह के गांव नदावा पहुंच बिटिया की शादी के लिए अनंत सिंह को बधाई दिया।
मीडिया से बात करते हुए ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह का दबदबा इस इलाके मे पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।
ट्रैक्टर पर बैठे होने के सवाल पर उन्होने कहा की अनंत दादा के प्रेम मे इतनी जनता उमड़ पड़ी है। ऐसा नजारा मै पहलीबार देख रहा हूं। वह अपनी सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर पर बैठे हैं।
यह भी पढ़ें- नदवां में 151 गाड़ियों के काफिले से पहुंची बारात, 10KM तक लगा लंबा जाम; अनंत सिंह की बेटी की शादी में VIP भी बेबस