विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलाबी लहंगे में सजीं अनंत सिंह की बेटी, भाइयों के साथ ली ग्रैंड एंट्री; शिवांगी के हल्दी रस्म का वीडियो

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:14 PM (IST)

बिहार में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसकी हल्दी रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं।  

भाईयों के साथ शिवांगी की एंट्री और शिवांगी सिंह। फोटो इंटरनेट मीडिया

भाईयों के साथ शिवांगी की एंट्री और शिवांगी सिंह। फोटो इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. शिवांगी ने डस्टी पिंक लहंगे में भाइयों संग की भव्य एंट्री।

  2. उनके भाई पीले कुर्ते-पायजामे में दिखे, मां भी पीली ड्रेस में।

  3. हल्दी रस्म के लिए घर फूलों से सजाया गया, बना सुंदर स्टेज।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इन दिनों से अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की भव्य तैयारिया सुर्खियों में हैं। इस बीच हल्दी रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शिवांगी और उनके दोनों भाई बेहत खूबसूरत लग रहे हैं।

हल्दी के फंक्शन में शिवांगी ने डस्टी पिंक कलर का चमचमाता लहंगा पहनकर अपने भाइयों के साथ ग्रैंड एंट्री की। इस लहंगे के साथ खूबसूरत हेवी एम्ब्रायडरी वाला लंबा ब्लाउज और नेट का दुपट्टा है, जिस पर हेवी एम्बेलिशमेंट नजर आ रहा है।

उन्होंने हाथ में एक चमचमाता क्लच भी कैरी किया। उनके हेवी ईयररिंग्स और कंगन भी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

पीले कलर के कुर्ते में छाए भाई 

शिवांगी के दोनों भाई अभिषेक और अंकित सिंह ने पीले रंग का चमचमाता कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। वहीं सबसे छोटे भाई अभिनव लोगों के साथ फोटो खिंचवाते और बातचीत करते दिखे।

शिवांगी के साथ उनकी बड़ी बहन के साथ मां नीलम देवी भी नजर आईं, वह पीले ड्रेस में थीं। इसके साथ ही घर की बाकी महिलाएं और मेहमान भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आए।

इस हल्दी रस्म के लिए घर को फूलों से सजाया गया और सुंदर स्टेज तैयार किया गया था। समारोह की सजावट और लाइटिंग इस फग्शन की शोभा को बढ़ा रही थी और सभी मेहमान बेहद खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें- 50 लाख मिठाइयां और 4 लाख मेहमान... अनंत की बेटी की शाही शादी पर बवाल, शिवानंद बोले- यह अश्लील दिखावा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।