विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई छोड़ छठ मनाने पटना पहुंचेंगी अक्षरा सिंह, कंकड़बाग में सजेगी भव्य महफिल; CM सम्राट चौधरी समेत कई VIP को न्योता

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 04:12 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मुंबई छोड़कर इस बार छठ महापर्व मनाने पटना आ रही हैं। वे कंकड़बाग में एक भव्य ...और पढ़ें

कंकड़बाग में अक्षरा सिंह की होगी खास छठ संध्या

कंकड़बाग में अक्षरा सिंह की होगी खास छठ संध्या

HighLights

  1. अक्षरा सिंह छठ मनाने मुंबई से पटना आ रही हैं।

  2. कंकड़बाग में भव्य सांस्कृतिक 'छठ संध्या' का आयोजन।

  3. सीएम सम्राट चौधरी सहित कई VIP को न्योता।

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इस बार छठ महापर्व को लेकर खास वजह से चर्चा में हैं. मुंबई में रहने वाली अक्षरा एक बार फिर अपनी जन्मभूमि बिहार में छठ मनाने पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस बार पटना में छठ की आस्था के साथ संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शानदार संगम देखने को मिलेगा।

अक्षरा सिंह ने छठ के मौके पर कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया है। इनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री निशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

कंकड़बाग में अक्षरा सिंह की होगी खास छठ संध्या

अक्षरा सिंह की ओर से पटना के कंकड़बाग स्थित रेनबो मैदान में छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कई चर्चित गायिकाएं और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में छठ के पारंपरिक गीतों के साथ बिहार की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. इसकी तैयारियां विशेष स्तर पर की जा रही हैं।

CM सम्राट चौधरी से लेकर निशांत कुमार तक को न्योता

इस आयोजन को खास बनाने के लिए अक्षरा सिंह ने बिहार की कई बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा और मंत्री निशांत कुमार को भी न्योता भेजा गया है। ऐसे में इस सांस्कृतिक आयोजन में कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है।

मुंबई में रहती हैं अक्षरा, लेकिन बिहार से नहीं टूटा नाता

अक्षरा सिंह ने बताया कि काम के सिलसिले में मुंबई में रहने के बावजूद उनका बिहार से जुड़ाव हमेशा बना रहता है। वह छठ जैसे महापर्व को अपनी जन्मभूमि पर ही मनाना पसंद करती हैं। उनके मुताबिक, बिहार की संस्कृति और परंपराएं उनकी पहचान का अहम हिस्सा हैं। यही वजह है कि वह हर बार छठ पर बिहार आने की कोशिश करती हैं।

छठ को देशभर में बड़ी सांस्कृतिक पहचान दिलाना चाहती हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह का मानना है कि छठ महापर्व को भी देश के दूसरे बड़े त्योहारों की तरह व्यापक सांस्कृतिक पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने पंजाब की लोहड़ी, मुंबई के गणपति उत्सव और बंगाल की दुर्गापूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि छठ को भी बड़े उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उनकी कोशिश है कि इस पर्व की आस्था के साथ बिहार की लोक परंपराओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

भोजपुरी स्टार की मौजूदगी से प्रशंसकों में उत्साह

भोजपुरी फिल्मों और संगीत में अपनी अलग पहचान बना चुकी अक्षरा सिंह की बिहार समेत देश के कई राज्यों में बड़ी प्रशंसक संख्या है। ऐसे में उनका पटना में छठ मनाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना प्रशंसकों के लिए खास होने वाला है।

अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि कंकड़बाग की छठ संध्या में कौन-कौन सी चर्चित हस्तियां पहुंचती हैं और संगीत की महफिल में कौन से कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में पवन सिंह ने कहा 'सॉरी', फिर पटना के कार्यक्रम से वायरल हुआ अक्षरा का बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।