पासपोर्ट बनवाने के लिए डॉक्टरों व छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एम्स पटना में ही विशेष कैंप शुरू
एम्स पटना में डॉक्टरों, शिक्षकों और छात्रों के लिए तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप शुरू किया गया ...और पढ़ें

एम्स पटना में ही विशेष कैंप शुरू
HighLights
एम्स पटना में डॉक्टरों-छात्रों के लिए तीन दिवसीय पासपोर्ट कैंप शुरू।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने परिसर में ही सेवा दी।
165 आवेदकों को मिलेगी सुविधा, समय और दूरी की बचत।
जागरण संवाददाता, पटना। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब एम्स पटना के डॉक्टरों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल पासपोर्ट सेवा-आपके द्वार के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), पटना ने एम्स पटना परिसर में तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप शुरू किया है।
तीन से पांच नवंबर तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से संस्थान के डाक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके परिवार के लोगों को परिसर में ही पासपोर्ट संबंधी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिल रही है।
165 आवेदकों को सुविधा देने की योजना
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर में कुल 165 आवेदकों को सुविधा देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रतिदिन 55 आवेदकों के अप्वाइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं। मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी की जा रही हैं।
शिविर का उद्घाटन मंगलवार एम्स पटना के निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से विशेष शिविरों, सार्वजनिक सलाह और महत्वपूर्ण घोषणाओं से संबंधित सूचनाएं अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा की जाती हैं।
इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल @RPOPatna को फ़ॉलो करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें विशेष शिविरों और पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी एवं नवीनतम अपडेट मिलते रहें।
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले पटना में बड़ी कार्रवाई, ₹23 लाख की 21 हजार किलो अवैध मिठाई जब्त