विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'NDA के भीतर ही रचा गया था चक्रव्यूह?' तिरहुत चुनाव में हार के बाद JDU के अभिषेक झा ने उठाए सवाल

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:37 PM (IST)

JDU उम्मीदवार अभिषेक झा ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र चुनाव में हार के बाद धांधली की आशंका जताई है। उन्होंने 4700 ...और पढ़ें

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ अभ‍िषेक झा। फाइल

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ अभ‍िषेक झा। फाइल

HighLights

  1. अभिषेक झा ने चुनाव में धांधली की आशंका जताई।

  2. 4700 रद्द मतपत्रों पर सवाल उठाए गए हैं।

  3. NDA के भीतर चक्रव्यूह का संदेह व्यक्त किया।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar MLC Election Result: तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पराजित उम्मीदवार अभिषेक झा ने चुनाव में धांधली की आशंका जाहिर की है।

शुक्रवार को अपने फेसबुक पर उन्होंने मतदाताओं का आभार प्रकट किया। साथ में यह आशंका भी जाहिर की कि कहीं एनडीए के भीतर रचे गए चक्रव्यूह में वे अभिमन्यु की तरह अकेला तो नहीं पड़ गए थे?

उन्होंने यह आशंका रद किए गए मतपत्रों की संख्या को लेकर की है। अभिषेक के अनुसार 4700 मतों में मेरे नाम के सामने एक के बदले सही (✓) का निशान होने के कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया।

फेसबुक पर लिखा-एनडीए के भीतर रचा गया चक्रव्यूह

उन्होंने कहा कि इसके कारण उनके मन में किसी के प्रति कटुता या द्वेष का भाव नहीं है। समय और सत्य, दोनों खुद अपनी कहानी कहेंगे। अभिषेक ने अपने समर्थकों को हमेशा साथ देने का भरोसा दिलाया है।

लिखा है-अगर भविष्य में किसी भी साथी को राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है, तो आप अकेले नहीं हैं।

देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा जाने पर लड़ा था चुनाव 

मुझे बस एक आवाज दीजिएगा, आपका यह भाई आपकी हर मुश्किल में आपके साथ ढाल बनकर खड़ा मिलेगा। अभिषेक दो साल के भीतर तिरहुत दूसरा चुनाव लड़े।

2024 में तत्कालीन विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उप चुनाव हुआ था। उसमें भी जदयू ने उन्‍हें उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन उस बार भी जदयू प्रवक्‍ता को वंशीधर बृजवासी से उन्‍हें श‍िकस्‍त मिली थी। लगातार दो बार उन्‍हें पराजय का सामना करना पड़ा है।  

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Chunav: 8 सीटों पर बंटा जनादेश; NDA को 3 और महागठबंधन को मिली 2 सीटें; जन सुराज का खुला खाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।