Bihar MLC Chunav: 8 सीटों पर बंटा जनादेश; NDA को 3 और महागठबंधन को मिली 2 सीटें; जन सुराज का खुला खाता
बिहार विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। एनडीए ने तीन और महागठबंधन ने दो सीटें जीती हैं।

सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर। (फोटो- एएनआई)
HighLights
एनडीए ने विधान परिषद की तीन सीटें जीतीं।
महागठबंधन को दो सीटों पर मिली सफलता।
जन सुराज पार्टी और निर्दलीय भी जीते।
राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षक कोटे की सीटों पर सबसे कम वोट पाने वाले विजेता तिरहुत में भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। स्नातक कोटे की सीटों पर यही स्थिति पटना में जदयू के नीरज कुमार के साथ रही।
इस बार सर्वाधिक चर्चित यही सीट थी और जदयू के खाते में दर्ज हुई एकमात्र सीट भी। तिरहुत (शिक्षक) सीट पर दो चुनाव हारने के बाद भाजपा फिर काबिज हो गई है। दोनों बार वह भाकपा से हारी थी, लेकिन इस बार मुख्य प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय भूषण कुमार झा रहे।
शिक्षक कोटे की चार और स्नातक कोटे की चार सीटों पर चुनाव हुआ था। भाजपा और राजद ने एक-एक शिक्षक और एक-एक स्नातक सीट जीती है।
जदयू ने एक स्नातक सीट। जन सुराज पार्टी को शिक्षक कोटे की एक सीट मिली है। निर्दलीय के खाते में शिक्षक और स्नातक कोटे की एक-एक सीट आई है।
जीतते-जीतते हार गई भाजपा
मतगणना के लिहाज से सर्वाधिक विकट सीट दरभंगा (स्नातक) रही, जहां जीतते-जीतते भाजपा हार गई। लगभग 62 घंटों की मतगणना के बाद तीसरे दिन परिणाम की घोषणा हुई।
इस सीट पर मिली जीत से राजद को मनोबल काफी बढ़ गया है और विधान परिषद में महागठबंधन का संख्या बल यथावत 19 रह गया है।
अगर भाजपा यह सीट जीत जाती, तो सदन में एनडीए की संख्या में एक की वृद्धि होती, लेकिन वहां भी यथावत स्थिति रही। निर्दलीय पहले की तुलना में कम हो गए और जन सुराज पार्टी की आधिकारिक उपस्थिति हो गई। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति भाकपा की हुई, जो अब शून्य हो जाएगी।
सीटवार सर्वाधिक वोट पाने वाले 5 प्रत्याशी
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
1. पटना
- डॉ. संजीव कुमार (राजद) : 4487
- प्रो. नवल किशोर यादव (भाजपा) : 3430
- दिव्या ज्योति (जसुपा) : 1571
- डॉ. रंजन कुमार (निर्दलीय) : 398
- अजय कुमार (निर्दलीय) : 165 वोट
2. सारण
- डॉ. राहुल राज (निर्दलीय) : 4965
- आनंद पुष्कर (जदयू) : 3150
- आफाक अहमद (जसुपा) : 2454
- जयराम यादव (राजद) : 1747
- रामेंद्र राय (निर्दलीय) : 233 वोट
3. तिरहुत
- नरेंद्र प्रसाद सिंह (भाजपा) : 3662
- भूषण कुमार झा (निर्दलीय) : 2351
- संजय कुमार सिंह (भाकपा) : 1967
- श्याम नंदन कुमार यादव (जसुपा) : 1458
- अमित कुमार (निर्दलीय) : 282
4. दरभंगा
- सुरेश प्रसाद राय (जसुपा) : 4088
- डॉ. मदन मोहन झा (कांग्रेस) : 2977
- रामदेव राय (माकपा) : 1697
- घनश्याम राय (जदयू) : 862
- कुमर राय (राजद) : 128
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
1. पटना
- नीरज कुमार (जदयू) : 19,930
- दिलीप कुमार (राजद) : 15,275
- अनुज सिंह (जसुपा) : 11,278
- असद उल्लाह खान (कांग्रेस) : 971
- नरेंद्र कुमार लोहानी (निर्दलीय) : 429
2. तिरहुत
- बंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय) : 31,832
- अभिषेक झा (जदयू) : 22,685
- रश्मि विनायक गौतम (राजद) : 15,606
- विमोहन कुमार (जसुपा) : 2,380
- सदात खैय्याम (निर्दलीय) : 221
3. कोसी
- डॉ. एनके. यादव (भाजपा) : 31,823
- नितेश कुमार (राजद) : 21,797
- रजनीश रंजन (जसुपा) : 16,264
- मनोज कुमार जायसवाल (कांग्रेस) : 2,297
- वंदना कुमारी (निर्दलीय) : 871
4. दरभंगा
- अनिल कुमार झा (राजद) : 25,406
- सर्वेश कुमार (भाजपा) : 21,396
विधान परिषद का संख्या बल
विधान परिषद का संख्या बल
| दल | अभी | आगे |
|---|---|---|
| भाजपा | 25 | 25 |
| जदयू | 20 | 20 |
| हम | 01 | 01 |
| रालोमो | 01 | 01 |
| लोजपा-रा | 01 | 01 |
| रालोजपा | 01 | 01 |
| राजद | 15 | 17 |
| कांग्रेस | 02 | 01 |
| माले | 01 | 01 |
| भाकपा | 01 | 00 |
| जसुपा | 00 | 01 |
| निर्दलीय | 07 | 06 |
| कुल | 75 | 75 |
यह भी पढ़ें- दरभंगा स्नातक सीट पर देर रात में खुला जीत का पत्ता, अनिल झा ने BJP प्रत्याशी को 4010 वोटों से हराया
