विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटियां जनने की एेसी सजा दी पति ने, पत्नी को छोड़ छात्रा से बनाए अवैध संबंध

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 08:00 PM (IST)

दो बेटियां को जन्म देने की एक पत्नी को रोज मिलती थी सजा। वह पत्नी को छोड़कर कोचिंग में पढ़ने ...और पढ़ें

बेटियां जनने की एेसी सजा दी पति ने, पत्नी को छोड़ छात्रा से बनाए अवैध संबंध
बेटियां जनने की एेसी सजा दी पति ने, पत्नी को छोड़ छात्रा से बनाए अवैध संबंध

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। दो बेटियों को जन्म देना एक महिला के लिए इतनी बड़ी सजा हो गई कि उसकी आंखों के सामने उसका टीचर पति कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा से संबंध बनाता था और विरोध करने पर जमकर अपनी पत्नी की पिटाई करता था।

हाल में उसने अपनी पत्नी को मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला रोज-रोज पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति के खिलाफ महिला थाने में पति पर घरेलू हिंसा में जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

घटना मुजफ्फरपुर के मझौलिया थानाक्षेत्र के रसूलपुर जिलानी गांव की है जहां एक शिक्षक पर उसकी पत्नी ने एफआइआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पारू में ही एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। साथ ही शहर के एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाता है।

वर्ष 2013 में शादी के सालभर बाद उसे एक बेटी हुई। जिस कारण उसे प्रताड़ित करने का दौर शुरू हो गया। आठ माह पहले एक और बेटी हुई। इसके बाद तो मारपीट प्रताड़ना बढ़ गयी है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति का अवैध संबंध कोचिंग की एक छात्रा से है। चार दिन पहले इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। उसे घर में बंद करके रखा जाता था।

शुक्रवार को जब उसका शिक्षक पति स्कूल गया तो तीन साल की बेटी की आवाज पर उसे बाहर निकाला गया। महिला ने मायके फोन कर अपने पिता और भाइयों को बुलवाया और तीन साल की बेटी को लेकर एफआईआर दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। उस वक्त भी उसके कान से भी खून रिस रहा था। दोनों आंखों के पास काले धब्बे पड़ चुके था।

महिला थाने की पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में इलाज कराया। इधर, आरोपित शिक्षक ने कहा कि मामला एकतरफा ज्यादती का नहीं है। झूठे अवैध संबंध को लेकर वह इतना ज्यादा मुझे झल्ला देती है कि मैं क्या करूं।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध से हुई थी संतान, पति ने मांगा तलाक, फैसला आने में लगे 20 साल

मम्मी को पापा टेबल से मारते हैं

दंपती की तीन साल की बेटी सृष्टि से महिला थानेदार ज्योति कुमारी ने पूछा बेटा मम्मी को कौन मारता है। तब बच्ची ने जवाब दिया मम्मी को पापा पटक कर टेबुल से मारते हैं। बच्ची की गवाही सुनने के बाद मौके पर मौजूद नगर थानेदार केपी सिंह ने आरोपित पति को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: JDU ने RJD नेता रघुवंश पर कसा तंज-कौन सी जड़ी-बूटी खायी कि सुर बदल गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।